Advertisement

प्रखंड कार्यालय में छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमियां प्रखंड कार्यालय में 29 जून को छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। साइकिल वितरण समारोह में गोमियां विधायक, जिप अध्यक्ष, प्रखंड प्रमुख एवं जिप सदस्य सहित कई गणमान्य शामिल थे।

जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड कार्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं के बीच एक सौ अठाईस साइकिल का वितरण किया गया। साइकिल वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो, जिप अध्यक्ष सुनीता देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) महादेव महतो, प्रखंड प्रमुख प्रमिला चौड़े, जिप सदस्य डॉ सुरेन्द्र राज मुख्य रूप से मौजूद थे। सभी अतिथियों को पशुपालन पदाधिकारी सुरेश प्रसाद ने पौधा देकर स्वागत किया।

साइकिल वितरण के अवसर पर विधायक डॉ महतो ने कहा कि आचार संहिता एवं लोकसभा चुनाव के कारण छात्र छात्राओं को साइकिल देने में देर हुई। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार के कल्याण विभाग की ओर से साइकिल दिया जा रहा है। जितने भी स्कूल बचे हैं उन सभी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को जल्द से जल्द साइकिल दिया जाएगा।

मौके पर उपरोक्त के अलावा विधायक प्रतिनिधि विपिन कुमार नायक, पंसस महेश रविदास, राजकुमार यादव, पेयजल प्रतिनिधि संदीप स्वर्णकार, रविंद्र साहु, रोजगार सेवक विनय गुरु सहित दर्जनों गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *