Advertisement

विधायक प्रतिनिधि ने कोचागोड़ा में सामुदायिक भवन का किया शिलान्यास

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। गोमियां विधायक की धर्मपत्नी एवं विधायक प्रतिनिधि कौशल्या देवी ने 28 जून को कसमार प्रखंड के हद में कोचागोड़ा में सामुदायिक भवन का शिलान्यास नारियल फोड़ कर की।

सामुदायिक भवन शिलान्यास के अवसर पर विधायक की धर्मपत्नी कौशल्या देवी ने कहा कि गोमियां विधानसभा क्षेत्र में कम समय में काफ़ी विकास किया है। उन्होंने कहा कि विधायक डॉ लंबोदर महतो क्षेत्र के विकास के प्रति हमेशा तत्पर रहते है।

कहा कि विधायक की सोंच हमेशा विकास के प्रति रहा है। उन्होंने कहा कि पेयजल समस्या समाधान जल्द करा दिया जाएगा। काम युद्ध स्तर पर हो रहा है। डेम का पानी हर घर तक पहुंचे यह भी विधायक के प्रयास से हो रहा है।

मौके पर जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज, पूर्व पंचायत समिति सदस्य मंटू रजवार, समाज सेवी अनिता देवी, किरण देवी, झूनर देवी, चांदनी देवी, पूनम देवी, सालो देवी, जयंती देवी पनको देवी, नमिता देवी, दिवानी देवी, शीला देवी, उषा देवी, सोनिका देवी, कृति चंद महतो सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *