Advertisement

बीएंडके में स्वच्छता पर निबंध, पेंटिंग व् क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

स्वच्छता समाज के आर्थिक और बौद्धिक विकास का पैमाना है-जीएम

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। सीसीएल द्वारा स्वछता पखवाड़ा के तहत 27 जून को बोकारो जिला के हद में करगली में बीएंडके क्षेत्र के महाप्रबंधक के. रामाकृष्णा के निर्देशन में निबंध लेखन एवं चित्रलेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के तीन विद्यालयों क्रमशः संत अन्ना बालिका उच्च विद्यालय कुरपनिया, चिल्ड्रन पैराडाइज स्कूल तथा शिशु विकास विद्यालय संडे बाजार के सैकड़ों छात्र-छात्रों ने भाग लिया। बच्चों ने स्वच्छता पर स्लोगन व पेंटिंग बनाए।

स्वच्छता में विद्यार्थियों का योगदान जैसे विषयों पर अपने विचार लिखे तथा क्विज के माध्यम से खुद सीखा और बड़ों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। छात्र-छात्राओ ने आमजनों को सफाई के प्रति जागरूक करते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नही करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर बीएंडके क्षेत्र के महाप्रबंधक (जीएम) के. रामाकृष्णा ने कहा कि स्वच्छता समाज के आर्थिक और बौद्धिक विकास का पैमाना है। स्वच्छता के लिए पहल करना एक जीवन शैली है। उन्होंने कहा कि सबकी भागीदारी सुनिश्चित करना स्वच्छता पखवाड़ा का उद्देश्य है। उक्त प्रतियोगिताओं को सफल बनाने में उपरोक्त विद्यालयों के तमाम शिक्षकों व् शिक्षिकाओं का अहम योगदान रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *