Advertisement

पीएलजीएफआई के नाम दीवार पर धमकी भरे नारे से क्षेत्र में सनसनी

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तिलैया फुटबॉल ग्राउंड के दीवार पर प्रतिबंधित संगठन पीएलजीएफआई के नाम से धमकी भारी नारे लिखे जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गया है। मजमुन की सत्यता की जांच में स्थानीय पुलिस जुटी है।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में गोमियां प्रखंड के सुदूर जगेश्वर विहार थाना क्षेत्र में दीवारों पर लाल रंग से धमकी भरे संदेश लिखे जाने से रहिवासी दहशत में हैं। बताया जाता है कि तिलैया गांव के निकट फुटबॉल ग्राउंड स्थित एक दीवार पर 27 जून की सुबह प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलजीएफआई के नाम से धमकी वाला नारा लिखा मिला।

जिसमें चतुर्भुज प्रजापति और कामदेव महतो के नाम धमकी भरा नारा लिखा है। मजमुन में कहा गया है कि ईट भट्ठा का हिसाब देना होगा। प्रति ट्रैक्टर एक हजार रुपये देना होगा, नहीं तो ट्रैक्टर और जेसीबी मशीन जला देंगे। दिवार पर अंकित मजमुन में कुन्दा मुखिया से कहा गया है कि जेसीबी मशीन पर रोक लगाया जाए।

बताया जाता है कि दस दिन पूर्व भी इसी तरह का धमकी लिखा गया था। स्थानीय रहिवासियों का कहना है कि यह काम असामाजिक तत्वों का है। क्षेत्र में अशांति फैलाने के उद्देश्य से ऐसा किया गया है। जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन चौकस है। पुलिस ऐसे तत्वों का पता लगाने में जुट गई है कि ऐसी हरकत किसके द्वारा किया गया है।

इस संबंध में गोमियां अंचल पुलिस इंस्पेक्टर महेश प्रसाद सिंह ने बताया कि इस नाम से कोई संगठन नहीं है, फिर ऐसा कौन लिख रहा है। इसकी जांच पड़ताल की जा रही है।
रहिवासियों के अनुसार यह बात सही है कि इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बंगला ईट भट्ठा और चिमनी भट्ठा से ईट का निर्माण और व्यापार का काम हो रहा है। बंगला भट्ठा और चिमनी भट्ठा के मालिक प्रकृति का दोहन कर रहे हैं। साथ हीं मजदूरों का शोषण भी करते हैं। इसे देखने वाला कोई भी नहीं है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *