Advertisement

डीवीसी सीएसआर द्वारा विद्यालय में मासिक धर्म स्वच्छता शिविर का आयोजन

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) सीएसआर और डीवीसी अस्पताल की ओर से 27 जून को महिलाओं के लिए मासिक धर्म पर स्वच्छता शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में स्कूली छात्राओं ने भाग लिया।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड के ऊपर घाट स्थित पलामू उच्च विद्यालय परिसर में महिलाओं के लिए मासिक धर्म जागरूकता व् स्वच्छता को लेकर शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में डीवीसी बोकारो थर्मल अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ संगीता रानी द्वारा उपस्थित छात्राओं मासिक धर्म के दौरान होनेवाले कई प्रकार की कठिनाइयों तथा उससे बचाव की महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी।

यहां विद्यालय के कक्षा आठवीं से कक्षा दसवीं तक की लगभग 164 छात्राओं ने शिविर में भाग लिया। शिविर में डीवीसी सीएसआर के ओर से सभी छात्राओं के बीच सेनेटरी पैड, विटामिन, आयरन और कैल्सियम सहित अन्य दवाइयां दी गई।

मौके पर उपस्थित ऊपर घाट पलामू पंचायत की मुखिया जलेश्वरी देवी ने कहा कि डीवीसी सीएसआर के द्वारा छात्राओं के लिए इस तरह का आयोजन करना काफी सराहनीय है। उन्होंने कहा कि ऊपर घाट जैसे सुदूर इलाके में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ संगीता रानी द्वारा किया जा रहा इस प्रकार का जनोपयोगी कार्य काफी सराहनीय हैं। वहीं डॉ संगीता रानी ने छात्राओं को स्वास्थ्य से संबंधी कई जानकारी दी गयी।

इस अवसर पर पलामू उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र कुमार महतो, डीवीसी बोकारो थर्मल अस्पताल के स्वास्थ्य निरीक्षक कृष्णा कुमार, कलीम अंसारी, फुलेश्वर मुर्मू, विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका के साथ सीएसआर के भैरव महतो एवं जीवधन महतो की मुख्य भूमिका रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *