Advertisement

वन पालन समिति की बैठक में लिए गये कई निर्णय

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में चलकरी दक्षिणी पंचायत में पूर्व में गठित वन पालन समिति की एक आवश्यक बैठक 27 जून को आयोजित किया गया। अध्यक्षता ग्राम प्रधान दुर्गा सोरेन ने की।

स्थानीय पंचायत सचिवालय में आयोजित वन पालन समिति की बैठक में वनों की रक्षा की दृष्टिकोण से सख्ती बरते जाने संबंधी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये। लिए गये निर्णयों में वन क्षेत्र में आग न लगाना, पेड़ो को काटने से आमजनों को रोकना, जगह जगह दीवाल लेखन कर आम आमजनों को जागरूक करना तथा वन पालन समिति के नाम पर बैंक खाता खुलवाने संबंधी निर्णय शामिल है।

उक्त बैठक में ग्राम प्रधान दुर्गा सोरेन सहित समिति से जुड़े जीतलाल मुर्मू, शनीराम हांसदा, उपेंद्र मुर्मू, महादेव मुर्मू, बंधन सिंह, नेहा हांसदा, शीला देवी, संजोती देवी, प्यारी देवी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *