Advertisement

बालीडीह थाना क्षेत्र में खनन विभाग की जांच में अवैध बालू लदा 4 ट्रैक्टर जब्त

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर अवैध खनन एवं परिवाहन पर रोक को लेकर खनन विभाग द्वारा जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 26 जून को खनन विभाग की टीम ने बोकारो जैनमोड़ मुख्य पथ पर बालीडीह थाना के समक्ष मुख्य सड़क पर जांच अभियान चलाया। जिसमें टीम ने 4 ट्रैक्टर को अवैध बालू का उत्खनन कर प्रेषण करते पकड़ा।

जानकारी के अनुसार अवैध बालू लदा ट्रैक्टर को टीम ने जब्त कर पुलिस बल के सहयोग से बालीडीह थाना परिसर में लगाया एवं संबंधित के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। जांच टीम में खान निरीक्षक जितेन्द्र कुमार, खान निरीक्षक सीताराम टुडू एवं पुलिस जवान शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *