Advertisement

केमिकल्स विभाग सुदर्शन कैंटीन में क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ की सभा

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। सेल के बोकारो इस्पात संयंत्र कोक ओवन एवं कोक केमिकल्स विभाग के सुदर्शन कैंटीन में ठेका मजदूरों के प्रति प्रबंधन की शोषण एवं तानाशाही नीति के खिलाफ क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ ने 26 जून को सभा की। अध्यक्षता संघ के महामंत्री राजेंद्र सिंह ने की।

इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए संघ के महामंत्री सह-सदस्य एनजेसीएस राजेंद्र सिंह ने कहा कि बोकारो इस्पात संयंत्र में कार्य करने वाले ठेका मजदूरों के हितो और अधिकारों की रक्षा की जिम्मेदारी बोकारो प्रबंधन की है।

प्रबंधन अपनी जवाबदेही से बच नहीं सकती है। उन्होंने कहा कि कोक-ओवन के मुख्य महाप्रबंधक ने वचन दिया था कि कोई भी ठेका मजदूर को मेडिकल जाँच के कारण काम से बाहर नहीं निकाला जाएगा। मगर ऐसा लगता है कि इनकी कथनी और करनी में विरोधाभास है। उन्होंने कहा कि बैट्री नं 04 में एक मजदूर को मेडिकल अनफिट किया गया है। कहा कि आगामी 13 जुलाई तक उक्त मजदूर का गेट पास है।

अगर 13 जुलाई तक उस मजदूर को नवीकृत गेट पास नहीं दिया गया तो 14 जुलाई से कोक-ओवन का धुआँ अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया जायेगा। सिंह ने कहा कि प्रबंधन का हमेशा से प्रयास रहा है कि डमी युनियन के सहारे मजदूरों की एकता को तोड़कर शोषण की नीति को फलीभूत करते रहें।

उन्होंने कहा कि सेल के अनेकों संयंत्र में ग्रेच्युटी लागु होने के बावजूद भी बोकारो प्रबंधन ना तो ग्रेच्युटी लागु कर रही है, ना हीं ग्रुप इंश्योरेंस पर कोई निर्णय ले पा रही है। इनका प्रयास सिर्फ इतना रहता है कि कैसे नित् नए-नए प्रयोग कर मजदूरों का शोषण किया जा सके।

संघ के महामंत्री सिंह ने तल्ख़ लहजे में कहा कि प्रबंधन को हम अंतिम चेतावनी देते हैं कि अपनी नीति में सुधार करे। अगर एक भी मजदूर को काम से निकाला गया तो सिर्फ कोक-ओवन हीं नहीं पूरे प्लांट के ठेका मजदूर आर-पार की लड़ाई को बाध्य होंगें।

सभा को महामंत्री सिंह के अलावे आर के सिंह, शशि भूषण, जुम्मन खान, चन्द्र प्रकाश कुमार, टुनटुन सिंह, राजेश तिवारी, जितेन्द्र उपाध्याय, नवीन तिवारी, हरेराम सिंह, अभय शर्मा, धर्मेंद्र पंडित, आनंद कुमार आदि ने संबोधित किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *