Advertisement

मध्य विद्यालय ससबेड़ा में दिव्यांग जांच एवं वितरण शिविर का आयोजन

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमियां प्रखंड संसाधन केंद्र में दिव्यांग जांच एवं वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 42 दिव्यांगों की दिव्यांगता जांच एवं 14 को निःशुल्क उपस्कर सामग्री दी गई।

जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड के हद में प्रखंड संसाधन केंद्र के समीप स्थित मध्य विद्यालय ससबेड़ा में 26 जून को प्रखंड स्तरीय दिव्यांगता जांच एवं वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो की धर्मपत्नी कौशल्या देवी, प्रखंड प्रमुख प्रमिला चौड़े, जिप सदस्य डॉ सुरेंद्र राज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के लिए शिविर आयोजित करने से बच्चों को काफी सहूलियत मिलती है। उन्हें जांच के पश्चात संबंधित उपस्कर भी दिया जाता है। शिविर में डॉ मनोरंजन ओझा, डॉ अरविंद कुमार एवं डॉ पूनम द्वारा बच्चों की दिव्यांगता जांच की गई। इस दौरान 42 दिव्यांग बच्चों की जांच की गई और पूर्व में जांच किए गए 14 बच्चों के बीच संबंधित उपस्कर का भी वितरण किया गया।

मौके पर उपरोक्त के अलावा प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (बीपीएम) स्वपन कुमार दास, विधायक प्रतिनिधि विपिन कुमार, मालती देवी, शिक्षिका स्नेहलता, प्रियंका कुमारी, गौरीशंकर प्रजापति, ओमप्रकाश, हेमलाल महतो, विजय महतो, रीमा, पिंकी, बासुदेव यादव, अशोक यादव, मंटू राम, प्रतिक प्रसाद आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *