Advertisement

जरीडीह प्रखंड के 292 छात्र-छात्राओं के बीच साईकिल का वितरण

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में जरीडीह प्रखंड कार्यालय परिसर में 25 जून को 292 छात्र-छात्राओं के बीच झारखंड सरकार द्वारा प्रदत्त साईकिल का वितरण किया गया।

जानकारी के अनुसार झारखंड सरकार की उन्नति का पहिया कार्यक्रम एवं कल्याण विभाग द्वारा संचालित निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए आठवीं कक्षा में अध्यनरत एसटी, एससी, माइनोरिटी एवं ओबीसी छात्र छात्राओं के बीच बेरमो विधायक प्रतिनिधि, प्रखंड प्रमुख, उप प्रमुख, बीडीओ जयपाल महतो, जिला परिषद सदस्य सुनीता टुडु एवं अन्य पंचायत प्रतिनिधि द्वारा संयुक्त रूप से निःशुल्क साइकिल का वितरण किया गया।

बताया जाता है कि जरिडीह प्रखंड के हद में मध्य विद्यालय बाँधडीह, मध्य विद्यालय खुटरी, मध्य विद्यालय जैना एवं मध्य विद्यालय बुचुंगडीह सहित अन्य विद्यालय के छात्र छात्राओं के बीच कुल 292 साईकिल का वितरण किया गया।

मौके पर बीडीओ जयपाल महतो ने कहा कि साईकिल मिलने से दूर-दराज के बच्चियों को स्कूल आने जाने में सहुलियत होगी। इससे बच्चे उत्साहित होंगे और शिक्षण कार्य में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि ड्रॉप आउट बच्चों की संख्या भी कम होगी। मौके पर उन्होंने सभी बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *