Advertisement

आरकेएमयू ने जीएम के साथ की परिचयात्मक बैठक

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। केंद्रीय श्रमिक संगठन एचएमएस से संबद्ध राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन (आरकेएमयू) की एक बैठक 24 जून की संध्या बोकारो जिला के हद में कथारा क्षेत्र में आयोजित किया गया। उक्त बैठक क्षेत्र के नये महाप्रबंधक संजय कुमार के साथ परिचयात्मक था।

जानकारी के अनुसार महाप्रबंधक कार्यालय सभागार में आयोजित परिचयात्मक बैठक में आरकेएमयू के क्षेत्रीय सचिव अनूप कुमार स्वाईं के नेतृत्व में तमाम सदस्यों ने क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार से मुलाकात कर परिचय एवं संगठन के उद्देश्य से अवगत कराया। बैठक में महाप्रबंधक ने भी संगठन को सकारात्मक कार्यों में सहयोग का भरोसा दिया।

इससे पूर्व आरकेएमयू कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर सिंह व क्षेत्रीय सचिव स्वाईं के नेतृत्व में तमाम पदाधिकारीयों ने क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार को बुके और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन जयंत कुमार, यूनियन के क्षेत्रीय स्तर के पदाधिकारिगन व् अन्य उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन विभागाध्यक्ष कार्मिक जयंत कुमार ने की।
मौके पर अनूप कुमार स्वाईं, बैरिस्टर सिंह, नगवंत प्रसाद, मिनहाजुल आबेदिन, नूर आलम, शक्ति सिंह संतन, देवकांत पटेल, गणेश राम, कार्तिक मांझी, छोटू चौहान, नागेश्वर रविदास, अमरनाथ साहा, निखिल कुमार सिंह, शक्ति सिंह आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *