Advertisement

भारतीय मजदूर संघ का महाप्रबंधक ढोरी के साथ वार्ता सम्पन्न

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ प्रतिनिधि मंडल द्वारा ढोरी क्षेत्र कर्मचारियों के ज्वलंत समस्याओं को लेकर महाप्रबंधक रंजय सिन्हा के साथ भेंट कर 24 जून को बैठक की गई।

बैठक में मुख्य रूप से माइंस विस्तारीकरण, उत्पादन तथा कर्मचारियों के ज्वलन्त समस्याओं से क्षेत्र के महाप्रबंधक को संगठन की ओर से विभिन्न मुद्दों पर अवगत कराया गया।

इस अवसर पर जीएम को असैनिक विभाग तथा केन्द्रीय आस्पताल ढोरी के विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया। वहीं कर्मचारियों के आवास मरम्मत, कॉलोनियों की गार्बेज, नाला साफ-सफाई, यूको पार्क, एपीपी, शुद्ध पेय जल, केन्द्रीय आस्पताल ढोरी में शव वाहन, तीनों शिफ्ट एम्बुलेंस में ड्राइवर, शव गृह, डिजिटल एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड आदि विषयों से प्रतिनिधिमंडल द्वारा अवगत कराया गया।

बैठक में मुख्य रूप से सीसीएल सीकेएस के कार्यकारी अध्यक्ष सह संयुक्त सलाहकार संचालन समिति सदस्य रवींद्र कुमार मिश्रा उपस्थित रहे। उपरोक्त समस्याओं के चर्चा के उपरांत महाप्रबंधक सिन्हा द्वारा सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया गया। मौके पर संत सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष कुलदीप, क्षेत्रीय सचिव विनय कुमार सिंह, ललन मल्लाह, सोमनाथ मिश्रा, शाहनवाज खान आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *