Advertisement

राकोमयू क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय बने सीसीएल रीजनल उपाध्यक्ष

यूनियन के सीसीएल रीजनल समिति में कथारा का प्रतिनिधित्व से हर्ष

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन सीसीएल इकाई की रीजनल समिति की सूची जारी की गई है। जिसमें बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र से क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह को रीजनल उपाध्यक्ष बनाया गया है।

जानकारी के अनुसार रीजनल समिति में कथारा से जुड़े पदाधिकारी में वरीय उपाध्यक्ष अंजनी त्रिपाठी, सीसीएल सचिव अवधेश कुमार सिंह और प्रमोद कुमार सिंह, संगठन सचिव वेदव्यास चौबे, हंसराज प्रसाद, रंजय कुमार सिंह, गुरनाम सिंह, एच अधिकारी, शिवपूजन सिंह कार्य समिति में राजेश शर्मा, मोहम्मद सनाउल्लाह, सूर्यकांत त्रिपाठी शामिल है।

रीजनल समिति की सूची में कथारा क्षेत्र से जुड़े संगठन के साथियों को रीजनल समिति में शामिल किए जाने पर यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष व् बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह का आभार जताया है।

साथ ही मनोनीत पदाधिकारी को यूनियन से जुड़े सदस्य दयाल यादव, मोहम्मद आशिक, चंद्रशेखर प्रसाद, महमुद अंसारी, मंसूर खान, देवाशीष आस, नरेंद्र कुमार त्रिपाठी, प्रवीण कुमार सिंह, संतोष सिंह, सुजीत मिश्रा, अमनदीप सिंह, नसीम अख्तर, गणेश महतो, रामकुमार मिश्र, बिंदुचंद हेंब्रम, रवि कुमार, अर्जुन चौहान, आदि।

भीखम कुमार, भुनेश्वर रवानी, अनीश कुमार, शैलेंद्र मुर्मू, आनंद मांझी, आदित्य उपाध्याय, अर्जुन चौहान, विजय नायक, पंच राम, पिंटू राय, संतोष राम गौड़, राजू दास, कांग्रेस से जुड़े विजय यादव, मुकेश गिरि, लकी सिंह, राजेंद्र वर्मा आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *