एस. पी. सक्सेना/बोकारो। इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ द्वारा नयी कमिटी से संबंधित सूचि जारी कर दिया गया है। जारी सूचि के अनुसार राकोमसं रीजनल अध्यक्ष गिरिजा शंकर पांडेय तथा रीजनल सचिव बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह बनाये गये है। इसके अलावा कार्यकारी अध्यक्ष पद पर श्यामल कुमार सरकार तथा महेंद्र कुमार विश्वकर्मा को बनाया गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए 23 जून को मजदूर नेता अजय कुमार सिंह ने बताया कि इंटक से संबंध सीसीएल इकाई में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ लंबे समय से श्रमिक संगठन के रूप में कार्य कर मजदूरों का सबसे मजबूत और विश्वसनीय संगठन रहा है।
लगभग दो दशक से राकोमसं तीन-चार गुटों में बट कर अपनी-अपनी दावेदारी कर रहे थे। परिणाम स्वरूप 5 वर्षों से अधिक समय से सीसीएल के हर सदन से इसे प्रतिनिधित्व को बाहर रखा गया।
उन्होंने बताया कि लंबे समय से चल रहे विवाद को देखते हुए बेरमो विधायक व् फेडरेशन के अध्यक्ष कुमार जय मंगल उर्फ अनूप सिंह ने बड़ा फैसला लेते हुए 27 मार्च 2022 को जमाडोबा में यूनियन के केंद्रीय मीटिंग में आरसीएमएस के स्थान पर आरसीएमयू के नाम से नए यूनियन का गठन किया। साथ ही झारखंड राज्य में इसका रजिस्ट्रेशन व निबंध करवाया।
नए यूनियन के नाम से सीसीएल के सभी इकाइयों में मजदूरों का सदस्यता शुल्क काटे जाने का निर्देश जारी किया गया।आज सीसीएल में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन संचालित है। पूरे सीसीएल में यह संगठन सबसे बड़ा मजदूर संगठन वाला संस्था होने का अपना नया इतिहास बनाया।
उन्होंने बताया कि संगठन का सदस्य संख्या सीसीएल में 7000 से अधिक है। सीसीएल में संचालित राकोमयू की नई रीजनल समिति गठित की गयी, जिसमें रीजनल अध्यक्ष गिरिजा शंकर पांडेय, रीजनल सचिव अनूप सिंह, कोषाध्यक्ष किशोरी प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष श्यामल सरकार, महेंद्र विश्वकर्मा, पांच वरिय उपाध्यक्ष, सात उपाध्यक्ष, नौ सचिव, 51 संगठन सचिव सहित 66 कार्य समिति के सदस्य चुने गए।
नई समिति गठित करते हुए रीजनल सचिव बेरमो विधायक कुमार जय मंगल उर्फ अनूप सिंह ने सीसीएल के सीएमडी को पत्र प्रेषित करते हुए संबंधित विभागों को प्रतिलिपि प्रेषित की है। रीजनल अध्यक्ष गिरिजा शंकर पांडेय तथा रीजनल सचिव कुमार जय मंगल उर्फ अनूप सिंह को चुने जाने पर कथारा क्षेत्र से जुड़े यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, वेदव्यास चौबे, दयाल यादव, राजेश शर्मा, आशीष चक्रवर्ती, अर्जुन रविदास, राजेंद्र दास, आदि।
उत्तम कुमार, सुरेश महतो, मोहम्मद सनाउल्लाह, रंजीत सिंह, एच अधिकारी, देवाशीष आस, शहादत हुसैन, इस्लाम अंसारी, रंजय कुमार सिंह, मोहम्मद आशिक, महम्मुद अंसारी, नसीम अख्तर, बलराम गोप, बबलू सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, नरेंद्र कुमार त्रिपाठी, संतोष सिंह, चंद्रशेखर प्रसाद, जितेंद्र पासवान, मंसूर खान, आनंद मांझी, शैलेंद्र मुर्मू, सुजीत मिश्रा, अनीश कुमार, अमनदीप सिंह, पिंटू राय, विजय नायक, बिंदु चंद हेंब्रम, संतोष राम गौड़ आदि ने हर्ष प्रकट किया है।
![]()













Leave a Reply