Advertisement

बाल विवाह रोकने में लड़कियों की भूमिका अहम-कल्याणी

कसमार में हजारीबाग की 36 किशोरियों ने किया एक्सपोजर विजिट

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिले मे सहयोगिनी द्वारा बाल विवाह रोकने को लेकर चलाए जा रहे अभियान को समझने के लिए बीते दिनों हजारीबाग की महिला मुक्ति संस्थां की किशोरियां कसमार पहुंची।

जानकारी के अनुसार सभी किशोरियां एक्पोजर विजिट में आई थीं। एक्पोजर विजिट के दौरान किशोरियों ने सहयोगिनी बोकारो द्वारा बाल विवाह को रोकने को लेकर चल रहे कार्यक्रम की जानकारी ली। प्रखंड के हद में धधकिया गांव में कार्यक्रम आयोजित कर बाल विवाह रोकने के अभियान की जानकारी दी गई।

इस दौरान किशोरियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बाल विवाह से होने वाली समस्या तथा असर की जानकारी दी। दोनों संस्था की किशोरियों ने बाल विवाह रोकने के लिए अपनी-अपनी जानकारी भी साझा की।

इस अवसर पर सहयोगिनी की सचिव कल्याणी सागर ने जानकारी देते हुए कहा कि किशोरिया बाल विवाह तथा सामाजिक कुरीतियों को रोकने के लिए आगे आ रही हैं। अब क्षेत्र की किशोरियां गांवों में हो रही बाल विवाह का खुलकर विरोध करना शुरू कर दी है।

महिला मुक्ति संस्था की सचिव देवयानी वर्मा ने कहा कि संस्था द्वारा हजारीबाग की इचाक प्रखंड में किशोरियों द्वारा बाल विवाह रोकने को लेकर सतत प्रयास किया जा रहा है। जिसके सुखद परिणाम आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हजारीबाग की किशोरियां भी प्रखर है। इस दौरान किशोरियों ने बाल विवाह रोकने का संकल्प दोहराया।

मौके पर सहयोगिनी की कुमारी किरण, सूरजमणि देवी, मंजू देवी, निक्की कुमारी, पूनम कुमारी, महिला मुक्ति संस्था की लीला देवी, ज्योति मिर्धा, काजल कुमारी, प्रियंका कुमारी, गुनगुन कुमारी, पम्मी खातून, प्रेरणा कुमारी, नैना कुमारी, रवि कुमार, चंदन कुमार, गौतम सागर आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *