Advertisement

पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया याद

पार्टी कार्यकर्ता विधान सभा चुनाव के लिए जुट जाये-रवीन्द्र

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो बाजार स्थित गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय के आवासीय कार्यालय मे 23 जून को डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सर्वप्रथम उपस्थित जनों ने डाॅ मुखर्जी को याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि 16वीं लोकसभा सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने कहा कि डाॅ मुखर्जी एक बहु आयामाी व्यक्तित्व के स्वामी ही नहीं, एक महान शिक्षाविद्, देशभक्त, राजनेता, अदम्य साहस के धनी व मानवतावादी थे।

डॉ मुखर्जी के विचारों में संपूर्ण भारत दिखता है। वे इस धारणा के प्रबल समर्थक थे कि सांस्कृतिक दृष्टि से हम सब एक हैं। इसलिए धर्म के आधार पर विभाजन नहीं होना चाहिए।

पूर्व सांसद पांडेय ने कहा कि डॉ मुखर्जी एक व्यक्ति नहीं एक विचारघारा थे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अगामी विधान सभा चुनाव जीत के लिए अभी से ही जुट जाये। चुनाव में अब मात्र 105 दिन बच गया है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता मधुसूदन प्रसाद सिंह ने कहा कि डाॅ मुखर्जी का जीवन देश हित में रहा है। वे एक ही भाषा, एक ही संस्कृति व एक ही विरासत के समर्थक थे। उनके उच्च विचारों के चलते आमजनों को उनसे गहरा स्नेह था।

मौके पर युवा व्यवसायी संघ फुसरो के अघ्यक्ष वैभव चौरसिया, निवर्तमान मंडल महामंत्री दिनेश सिंह, मुखिया घनश्याम प्रसाद, मुखिया पति दिनेश पांडेय व हरिराम यादव, मजदूर नेता संत सिंह सहित रोहित मित्तल, नवल किशोर सिंह, मदन खुराना, मनोज रवानी, जितेन्द्र सिंह, शंकर सिंहा के अलावा काफी संख्या में गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *