Advertisement

पत्रकार के साथ मारपीट करनेवालों पर कार्रवाई को लेकर एसडीपीओ को सौपा ज्ञापन

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल 22 जून को बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से भेंटकर पत्रकार राजेश मिश्रा तथा उसके परिजनों के साथ हुई घटना को लेकर ज्ञापन सौंपा।

जानकारी के अनुसार बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट में बोकारो, फुसरो, जरंगडीह बोकारो थर्मल से आए दर्जनों पत्रकारों ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह से मिला। पत्रकारों ने कथारा के पत्रकार राजेश मिश्रा तथा उसके परिजनों के साथ बीते 11 जून को हुई मारपीट किए जाने के विरोध में एक स्मार पत्र अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिंह को सौपा।

प्रतिनिधिमंडल में *जगत प्रहरी* के बिहार-झारखंड ब्यूरो प्रमुख एसपी सक्सेना तग लाइव 11 न्यूज़ के मुख्य संपादक शमशेर आलम ने एसडीपीओ से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

उपस्थित पत्रकारों द्वारा कहा गया कि 11 जून को निजी समाचार चैनल के पत्रकार राजेश मिश्रा के आवास पर बगल के पड़ोसी द्वारा मिश्रा एवं उसके परिवार वालों के साथ मारपीट, गाली गलौज, और जान मारने की धमकी एवं जानलेवा हमला की गई। इस मामले में पत्रकार मिश्रा द्वारा गोमियां थाना (कथारा ओपी) कांड क्रमांक-65/2024 दर्ज कराया गया है।

भेंट में एसडीपीओ ने पत्रकारों को आश्वासन दिया कि आरोपियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पत्रकार निर्भीक होकर अपना काम करें। कहा कि पत्रकार समाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। समाज से जुड़ी घटना को सरकार तथा आम एवं तक पहुंचाना पत्रकारों का कर्तव्य है। पुलिस प्रशासन हमेशा पत्रकार की सुरक्षा के लिए खड़ी है।

प्रतिनिधिमंडल में उपरोक्त के अलावा प्रवीण पाठक, विकास कुमार, मो.सेराज, राजेश सोनी, विकास कुमार सिंह, संदीप सिंह, मुकेश लाल, मुकेश कुमार, पंकज कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार सहित कई दर्जनों पत्रकार शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *