राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) मुख्यालय कोलकाता में 22 जून को नेशनल कमीशन फॉर सफाई कर्मचारियों के अध्यक्ष एम वेंकटेशन की अध्यक्षता में बैठक की गयी।
इस अहम बैठक में डीवीसी के अध्यक्ष एस सुरेश कुमार (आईएएस), सदस्य सचिव डॉ जॉन मथाई, ईडी (परिचालन) संजय घोष, ईडी (एचआर) राकेश रंजन उपस्थित थे। वही बैठक में अनूसूचित जाति, जन जाति के ईडीसीएल केंद्रीय समिति का प्रतिनिधिमंडल महासचिव देबाशीष दास की अगुआई में उपास्थित थे।
बैठक में सबसे पहले ईडीसीएल अध्यक्ष एम वेंकटेशन तथा महासचिव द्वारा चेयरमैन को पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत व् अभिनंदन किया गया। तदोपरांत डीवीसी में कार्यरत सफाई कर्मियों के समस्यायों पर विस्तृत चर्चा हुई। उनके महत्वपूर्ण मुद्दों को अध्यक्ष के समक्ष रखा गया।
जिसमें एएमसी, एआरसी के ठेका कर्मचारीयों की तरह अतिरिक्त सुविधाएं सफाई कर्मचारियो को देने, सेवानिवृति लाभ, वार्षिक अर्जित अवकाश लाभ, भत्ता, सवैतनिक अवकाश लाभ, सुरक्षा भत्ता व अन्य सुविधाएं शामिल है।
वार्ता के क्रम में कहा गया कि सफाई कर्मियों को अवकाश लाभ दिया जाय जैसे कि राष्ट्रीय अवकाश, त्योहार अवकाश, आकस्मिक अवकाश, क्षतिपूर्ति अवकाश, आवास सुविधा (केवल लाइसेंस शुल्क लेकर) आवंटित किया जाए, मोड ऑफ कॉन्ट्रैक्ट को क्षेत्र आधारित से कार्य आधारित में परिवर्तित किया जाए। सफाई कर्मचारियो को पोशाक, साफ सफाई के अन्य वस्तुओं को मुहैया कराया जाय।
बैठक में सफाई कर्मचारियों के मांगों को नोट किया गया तथा इसपर कार्य करने का आश्वाशन दिया गया। बैठक में ईडीसीएल के संजय कुमार, लिटन रॉय, मिट्ठू रॉय, विमल विश्वास आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply