Advertisement

स्टोरी कॉलोनी रहिवासी पूर्व सैनिक शशिकांत कुमार सिंह का किया गया अंतिम संस्कार

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल के करगली स्थित डबल स्टोरी कॉलोनी रहिवासी जवाहर सिंह उर्फ कृष्णा सिंह के पुत्र पूर्व सैनिक शशिकांत कुमार सिंह उर्फ चिंटू सिंह का निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार 21 जून को दामोदर नदी तट पर किया गया।

बताया जाता है कि पूर्व सैनिक सिंह का अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। किंतु चिकित्सकों के काफी प्रयास के बावजूद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। पूर्व सैनिक व्यवहार कुशल और मृदु भाषी स्वभाव के थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में कई अभियान में हिस्सा लिया था। जिसके कारण वे क्षेत्र में लोकप्रिय थे। उनके इस प्रकार अचानक निधन से बेरमो मे शोक संतप्त हैं।

बताया जाता है कि 21 जून को राम विलास हाई स्कूल के समीप दामोदर नदी घाट पर नम आंखों से उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में गणमान्य शामिल हुए। पूर्व सैनिक के निधन पर रहिवासियों ने गहरा शोक जताया और उनके परिवार जनों से मिलकर सांत्वना प्रकट की।

बताते चलें कि 14 वर्ष पूर्व जम्मू-कश्मीर में सेना का वाहन खाई में गिर गया था, जिसमे शशिकांत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तब से वे कोमा मे थे। मौके पर भाजपा नेता मधुसूदन प्रसाद सिंह व अर्चना सिंह, पूर्व चेयरमैन राकेश कुमार सिंह, ट्रांसपोर्टर तरूण सिंह, मजदूर नेता कुट्टू सिंह, घीरज पांडेय, बैजनाथ सिंह, चिंकू सिंह, पिंटू सिंह, सोनू तिवारी, मुन्ना सिंह, पत्रकार नंदलाल सिंह और पंकज कुमार सिंह सहित काफी संख्या मे गणमान्य शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *