Advertisement

सीसीएल वेलफेयर बोर्ड समिति सदस्यों ने रिजनल अस्पताल का किया निरीक्षण

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। सीसीएल वेलफेयर बोर्ड समिति सदस्यों ने 5 जून को बोकारो जिला के हद में बीएंडके रीजनल अस्पताल सहित कई जगहों का निरिक्षण किया।

निरिक्षण दल में टिकेश्वर सिंह राठौर, मनोज कुमार रजक, अध्यक्ष सीसीएल सीकेएस, सीसीएल कल्याण समिति सदस्य रामेश्वर कुमार मंडल, विशाल कुमार, मुकेश कुमार आदि शामिल थे।

जानकारी के अनुसार सीसीएल वेलफेयर बोर्ड सदस्य सह सीकेएस सदस्यों द्वारा क्षेत्र के वाटर फिल्टर प्लांट, रीजनल हॉस्पिटल करगली, बोकारो कोलियरी के कश्मीर कॉलोनी, तीन नंबर कॉलोनी का निरीक्षण किया गया।

मौके पर क्षेत्र के महाप्रबंधक के. रामाकृष्ण, स्टाफ अधिकारी कार्मिक राजीब कुमार, स्टाफ अधिकारी असैनिक एस के सिंहा, क्षेत्रीय कल्याण अधिकारी, क्षेत्रीय चिकित्सा अधिकारी संजय सिंहा ने निरीक्षण में भाग लिया। निरिक्षण के क्रम में विश्व पर्यावरण दिवस पर सीसीएल वेलफेयर बोर्ड समिति के सदस्य द्वारा कई फलदार वृक्ष का रोपण किया गया।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *