Advertisement

जनता ने भाजपा के मुंगेरीलाल के हसीन सपने को नकारा-विजय शंकर नायक

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। लोकसभा चुनाव में चुनाव परिणाम देश में भाजपा द्वारा दिखाया गया मुंगेरीलाल के हसीन सपने टूट गया है। जनता ने भाजपा के अबकी बार 400 पार के नारे को पुरी तरह नकार कर उसके घमंडीया विचारधारा को सिरे से खारिज किया है।

उपरोक्त बातें संपूर्ण भारत क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड व् छत्तीसगढ़ प्रभारी विजय शंकर नायक ने 4 जून को देश में हुए चुनाव परिणाम आने के बाद प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही।

नायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता सत्ता मे रहने के कारण घमंड और अहंकार से ओतप्रोत थे। वे जनता से किए गए वादों को जुमलेबाजी कह कर नकारा। जिस कारण जनता ने उन्हें भी नकारने का काम कर उनकी औकात बताने का काम किया है।

नायक ने कहा कि जनता ने अयोध्या में भाजपा को हराकर पूरे देश में यह संदेश दिया कि मंदिर मस्जिद की राजनीति अब देश में नहीं चलने वाली है। नफरत और सांप्रदायिक हिंसा, सांप्रदायिकता, गाय, गोबर, गोमूत्र पाकिस्तान, मुसलमान, क्रिश्चियन, फिरकापरस्ती की राजनीति को एक सिरे से नकार कर भाजपा को एक संदेश देकर संभलने का मौका जनता ने दिया है।

उन्होंने कहा कि अभी भी समय है। भाजपा जनता के बुनियादी सवाल यथा महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, शिक्षा तथा स्वास्थ्य जैसे बुनियादी सवाल को लेकर राजनीति करें अन्यथा काठ की हांडी एक ही बार चढ़ाई जाती है दूसरी बार नहीं चढ़ाई जाती है।

नायक ने जनता के द्वारा दिए गए परिणामों पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने जो भी इस चुनाव परिणाम के माध्यम से संदेश देने का काम किया है, वह काबिले तारीफ है। इस चुनाव परिणाम को संपूर्ण भारत क्रांति पार्टी तहे दिल से स्वागत करती है।

अगर जनता के दिए गए संदेशों और परिणामों को समझ कर आने वाले दिनों में जनता के सवालों को लेकर सभी पार्टियां संघर्ष करें तो लोकतंत्र और मजबूत होगा। देश की जनता जो वोट से धीरे-धीरे अपने को अलग कर रही है। जिसके कारण वोट का प्रतिशत कम हो रहा है। वह आने वाले दिनों में बढ़ेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *