Advertisement

मुंबई में हुआ टॉप 50 इंडियन आईकॉन अवार्ड

अनिल बेदाग/ मुंबई। पिछले दिनों मुंबई में टॉप 50 इंडियन आईकॉन अवार्ड शो का आयोजन किया गया। इसमें देश-विदेश की 50 प्रतिभाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम करने के लिए सम्मानित किया गया।

आयोजक और फिल्म निर्माता-निर्देशक दुष्यंत प्रताप सिंह ने वर्ष 2016 में शुरू हुए इस अंतराष्ट्रीय अवार्ड की जानकारी देते हुए बताया कि इस सम्मान समारोह में इंद्राणी भट्टाचार्य, गीतकार व संगीतकार रवि चोपड़ा, पाश्र्व गायिका तृप्ति शाक्य, कवि रोहित शर्मा, सिंगर व म्यूजि़क कंपोजर संतोख सिंह आदि शामिल थे।

इस मौके पर एलबम ब्रह्मांड का भी विमोचन किया गया। सम्मान समारोह में संगीतकार रामशंकर, अभिनेता पंकज बैरी, निर्देशक मनोज अग्रवाल, सुनील पाल, पाश्र्व गायिका जसपिंदर नरूला आदि अनेक हस्तियां ज्यूरी के सदस्य व अतिथि के रूप में नज़र आईं।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *