Advertisement

ई-केवाईसी नहीं होने से अबुआ आवास की प्रथम किस्त की भुगतान रूकी

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड में झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी अबुआ आवास योजना की राशि ई केवाईसी नहीं होने के कारण रोक दी गई है।

जानकारी के अनुसार कसमार प्रखंड के अलग-अलग पंचायतों के 30 लाभुको को अबुआ आवास मिलने के बाद सरकार ने सभी के खातों मे प्रथम किस्त की राशि डाली है, लेकिन लाभुक का बैंक खाता को ई-केवाईसी नहीं करने के कारण तत्काल खाते में बैंक ने लेन-देन पर रोक लगा रखी है।

इस संबंध में कसमार बीडीओ अनिल कुमार महतो ने 3 जून को बताया कि पूरे प्रखंड में अबुआ आवास के 30 ऐसे लाभुक है, जिनका अभी तक बैंक खाता का ई केवाईसी नहीं किया गया है। जिसके कारण उनके खाते से प्रथम किस्त की निकासी नहीं हो पा रही है। मामले में सभी पंचायत सचिव को लाभुको से संपर्क करते हुए बैंक में जाकर उसका जल्द से जल्द ई केवाईसी अपडेट करने की बात कही गई है।

बताया गया कि कसमार प्रखंड के हद में गररी पंचायत के चार लाभुक, पोंडा के एक, हिसीम पंचायत के तीन लाभुक, खैराचातर पंचायत के दो लाभुक, मंजुरा पंचायत के एक लाभुक, मुरहुलसुदी पंचायत के चार लाभुक, बगदा के एक लाभुक, बरईकला पंचायत के पांच लाभुक, आदि।

दांतु पंचायत के दो लाभुक, दुर्गापुर के चार लाभुक, सिंहपुर पंचायत के दो लाभुक व टांगटोना पंचायत के दो लाभूको का ई केवाईसी नहीं होने के कारण अबुआ आवास योजना की प्रथम किस्त 30 हजार पर रोक लगी हुई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *