Advertisement

उप-मुखिया ने बाटें 21 उज्जवला योजना का गैस

एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत बोकारो जिला के हद में विभिन्न पंचायत क्षेत्रो के ग्रामीणों के बीच लगातार गैस वितरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में बीते 24 से 26 फरवरी तक कथारा पंचायत की उप-मुखिया उषा चौहान द्वारा 21 लाभुकों को गैस चूल्हा, कागजात व् गैस सिलिंडर दिया गया।

इस बाबत उप मुखिया चौहान ने जगत प्रहरी को बताया कि केंद्र व् राज्य सरकार की जितनी भी लाभकारी योजना है उन तमाम योजनाओ को अपने पंचायत में लाने का काम करेगी। यहां उन्होंने कथारा पंचायत के रहिवासी जुली कौर (पति-करम सिंह), चिरगुनिया देवी (पति-प्रभु गोप), शांति देवी (पति-सत्रुघन शर्मा), जीरवा देवी (पति-रामेश्वर तुरी), पार्वती देवी (पति-सुरज रविदास), फुल सुन्दर देवी (पति-उपेन्द्र यादव), सरिता सिंह (पति-चन्दन कुमार सिंह), सरिता देवी (पति-दिलीप कुमार सिंह), मीना देवी (पति-मिथलेश प्रसाद), फूलो देवी (पति-वसंत चौहान), मीना देवी (पति-गौतम ऋषि), शीला देवी (पति-धनेश्वर राम), सुमित्रा देवी (पति-संजय चौहान), सुनीता देवी (महेंद्र चौहान), मंजू देवी (पति-विनोद यादव), रामदुलारी देवी (पति-नंदू चौहान), मोनी देवी (पति-देवेन्द्र तुरी), अनीता देवी (पति-संतोष राम), शारदा देवी (पति-रामकुमार गुप्ता), सेतीन बोई (पति-लखी राम) तथा ललिता देवी (पति-नंदन कुमार) को गैस व् कागजात सौंपा। मौके पर वार्ड सदस्या कुंती देवी, शैलेन्द्र चौहान आदि गणमान्य उपस्थित थे।




Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *