Advertisement

आसमानी कहर की चपेट में आने से माल्हन के एक छात्रा की मौत, तीन घायल

प्रहरी संवाददाता/लातेहार (झारखंड)। लातेहार जिला के हद में चंदवा प्रखंड में आसमानी आफत ने माल्हन के गणियारी रहिवासी एक छात्रा की जान ले ली। वज्रपात की चपेट में आने से तीन अन्य घायल हो गए हैं।

उक्त जानकारी देते हुए माकपा नेता सह कामता पंचायत के पंसस अयुब खान ने बताया कि एक जून को गणियारी (माल्हन) के चार छात्राएं हुटाप पंचायत की ग्राम तोड़ार की टोला लोथर झरीया में आम तोड़ने गई थी। इस क्रम में
आसमान से गिरी आफत कहर बनकर छात्राओं मे टूटी।

वज्रपात की चपेट में आने से एक छात्रा मुनिता कुमारी की मौत तत्काल हो गई। वहीं तीन छात्राएं रनिता कुमारी, सुमन कुमारी एवं रूपंती कुमारी घायल हो गई। घायलों को चंदवा अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ निलीमा कुमारी, डॉ कंचन बाड़ा, अस्पताल कर्मी प्रवीण कुमार भोला, त्रिलोकी सिंह की टीम द्वारा वज्रपात प्रभावित छात्राओं का इलाज कर रहे हैं।

उक्त घटना की सूचना मिलते ही झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य दीपू कुमार सिन्हा, माल्हन मुखिया जतरू मुंडा, भुनू गंझु, कांग्रेस के चंदवा प्रखंड अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि असगर खान, सामाजिक कार्यकर्ता सह कामता पंचायत समिति सदस्य अयुब खान अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात कर हाल जाना।

इस अवसर पर दीपू कुमार सिन्हा ने छात्राओं के स्वास्थ्य के संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नीलिमा कुमारी से जानकारी लिया। तीनों छात्राएं खतरे से बाहर हैं। बताया गया कि छात्राओं को एडमीट कर आवश्यक ईलाज किया जा रहा है।

बताया जाता है कि वज्रपात की घटना के बाद पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी रंधीर कुमार सिंह के निर्देश पर सीएचसी पहुंचे पुलिस टीम के साथ एसआई रुही लागुरी ने घायलों से मिलकर मामले की जानकारी ली। मृतका के शव की आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *