Advertisement

सीसीएल कर्मी के बंद आवास का ताला तोड़कर हजारो की चोरी

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चन्द्रपुरा थाना क्षेत्र के शारदा कॉलोनी मे बीते 29 मई की देर रात्रि अज्ञात चोरों ने सीसीएल महिला कर्मी नोनी बाई के बंद आवास का ताला तोड़ कर नगद सहित कीमती समान की चोरी कर ली।

उक्त घटना के बारे में पड़ोसी ताराचंद ने बताया कि 10 दिन पहले नोनी बाई पूरे परिवार के साथ छतीसगढ़ गांव गए है। उन्होंने 30 मई को देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा है। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। बक्सा व आलमारी टूटी थी।

उन्होंने घटना की जानकारी चन्द्रपुरा थाना की पुलिस तथा स्थानीय रहिवासियों को दी। कहा कि घर वाले के आने पर ही पता चलेगा कि चोरों ने क्या-क्या चुराया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से चोरों को जल्द से जल्द पकड़ने की गुहार लगाई है।

इधर चोरी की घटना की सूचना मिलते ही मकोली ओपी थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। इस अवसर पर संत कुमार, नर्सिंग आदित, अशोक कुमार, मेघनाथ, कृष्ण कुमार, धर्मेश कुमार आदि घटनास्थल पर मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *