Advertisement

धधकिया में माहवारी स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। सहयोगिनी संस्था द्वारा माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर 29 मई को गोष्ठी एवं चित्रांकन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार कसमार प्रखंड के हद में धधकिया गांव में माहवारी स्वच्छता दिवस पर चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित कर किशोरियों के बीच माहवारी स्वच्छता की जानकारी दी गई।

इस दौरान सहयोगिनी की समन्वयक कुमारी किरण ने कहा कि माहवारी स्वच्छता का उद्देश्य है कि किशोरियों और महिलाओं को सुरक्षित और स्वच्छ मासिक धर्म का सही सूचना और सुविधाये मिले। उन्होंने कहा कि आइए हम सब एक साथ मिल कर माहवारी पर जागरूकता फैलाएं।

कार्यक्रम के दौरान कसमार प्रखंड की किशोरियो को संबोधित करते हुए सहयोगिनी की सूर्यमुनि देवी ने कहा कि बाल विवाह तथा किशोरी स्वास्थ्य को लेकर संस्था द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इस दौरान सहयोगिनी कार्यालय बहादुरपुर में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए सहयोगिनी की सचिव कल्याण सागर ने कहा कि सरकार द्वारा किशोरियो के स्वास्थ्य के लिए विभिन्न प्रकार की किशोरी संबंधित योजनाएं है, जिसका किशोरियां लाभ उठा सकती है।

उन्होंने बताया कि सावित्री बाई फुले किशोरी योजना से किशोरियों के भविष्य को निश्चित किया जा सकता है। इस अवसर पर चित्रांकन में शामिल प्रतिभागी किशोरियों को सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में हेमा कुमारी, पायल कुमारी, पूनम कुमारी, रवि कुमार राय, सोनी देवी, मिंटी कुमारी सिंहा, अनंत कुमार सिंहा, अंजू देवी, मंजू देवी, फुलेंद्र कुमार रविदास, अनिल कुमार हेंब्रम, अशोक कुमार महतो, नितू कुमारी, अनीता कुमारी, पूजा कुमारी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *