Advertisement

मनसा नगर में दो दिवसीय कलश यात्रा के साथ महायज्ञ प्रारम्भ

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के जारंगडीह मनसा नगर में 27 मई को कलश यात्रा के साथ विधिवत दो दिवसीय महायज्ञ शुरु किया गया। कलश यात्रा में आसपास के क्षेत्र के सैकड़ो श्रद्धालू शामिल हुए।

ज्ञात हो कि, मनसानगर जारंगडीह में नरमेश्वर शिवलिंग व् रामभक्त हनुमान प्रतिमा स्थापना के एक वर्ष पूर्ण होने पर इस वर्ष शिव व् हनुमान वार्षिक उत्सव यज्ञ धूमधाम से गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा के साथ निकाला गया।

इस अवसर पर यज्ञ कमिटी के अध्यक्ष विक्की बाउरी, कोषाध्यक्ष गौतम पांडेय, सचिव मनोहर कुमार भुईयाँ के नेतृत्व में कलश यात्रा निकाला गया। पुजारी विनय पंडित द्वारा वार्षिक उत्सव महायज्ञ में काफी संख्या में महिला व युवतियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

सभी ने उत्साहपूर्वक मनसा नगर मंदिर परिसर से शिव मंदिर व हनुमान मंदिर से हर्षो उल्लास के साथ नारा लगाते कलश को सिरोधार्य कर दामोदर नदी पहुंचे। जहां विनय पंडित ने पूजा अर्चना कर मंत्रोच्चारण के साथ कलश मे जल भरवाया। साथ ही साथ सभी श्रद्धालुओं ने माथे पर कलश लेकर वापस शिव व हनुमान मंदिर पहुंचकर कलश स्थापित किया। सभी ने नारा लगाते हुए परिक्रमा लगाया।

इस अवसर पर यज्ञ कमेटी के द्वारा शरबत का भी व्यवस्था किया गया था। इस संबंध में विनय पंडित ने कहा कि यह यज्ञ मानव कल्याण के लिए किया जा रहा है। कहा कि जो भक्त इस प्रकार के यज्ञ में शामिल होते हैं, उनकी सभी मनोकामना पूर्ण होती है। उन्होंने बताया कि यह वार्षिकोत्सव दो दिवसीय आयोजित किया जा रहा है, जिसमें रुद्राभिषेक व सुंदरकांड का आयोजन किया गया है।

उन्होंने कहा कि जो श्रद्धालु भक्तगण रुद्राभिषेक करते हैं उनका हर बिगड़ा काम पूर्ण होती है। मौके पर यज्ञ समिति अध्यक्ष विक्की बाउरी, सचिव मनोहर कुमार भुईयाँ, कोषाध्यक्ष गौतम पांडेय, रोहित महतो, सिकंदर, लखन रजवार, नीतू देवी, किरण देवी, पुष्पा देवी, शांति देवी सहित हजारों की संख्या में महिला, पुरुष, युवक, युवति व अन्य श्रद्धालुओं भक्त मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *