Advertisement

वाड्रा से जारी रहेगी ED की पूछताछ

साभार/ नई दिल्ली। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से आज सुबह रॉबर्ट वाड्रा को मिली आंशिक राहत दोपहर होते तक निराशा में बदल गई। कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ पर रोक के लिए दी याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया। कोर्ट ने उन्हें जांच में सहयोग करने की बात कहते हुए ईडी के समक्ष पूछताछ के लिए पेश होने का आदेश दिया।

मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए लंदन और दुबई में संपत्ति खरीदने के साथ वाड्रा पर राजस्थान में जमीन घोटाले का भी आरोप है। इन सभी मामलों पर उनसे प्रवर्तन निदेशालय अब तक कई बार लंबी पूछताछ कर चुकी है। इस दौरान वाड्रा फेसबुक पर काफी सक्रिय रहे हैं और अपने ऊपर लगे आरोपों को नकारते हुए भविष्य में राजनीति में आने के भी संकेत दिए। हालांकि, सप्ताह की शुरुआत में वाड्रा जिस राहत की उम्मीद कर रहे थे, उन्हें नहीं मिली। अब उन्हें लगातार ईडी के सामने पूछताछ के लिए पेश होना होगा।

वाड्रा ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए खुद को निर्दोष बताते हुए कई पोस्ट लिखीं। कोर्ट में दी याचिका में भी उन्होंने पूछताछ पर रोक लगाने की अपील की थी, लेकिन अदालत से कोई राहत नहीं मिल सकी। उन्होंने मीडिया से भी कहा कि तथ्यहीन आरोपों से मुक्त होने के बाद वह राजनीति में आने के लिए कुछ कदम उठाने वाले हैं।

बता दें कि आज ही वाड्रा ने मीडिया के राजनीति में आने के सवाल पर कहा था कि निश्चित रूप से वह इस पर विचार कर रहे हैं। वाड्रा ने कहा, ‘सबसे पहले तो मैं अपने ऊपर लगे तथ्यहीन आरोपों से मुक्त होना चाहता हूं। लेकिन, हां, मैं इस पर काम करना जल्द ही शुरू करनेवाला हूं। इसके लिए किसी तरह की जल्दबाजी में नहीं हूं। लोगों को यह महसूस करना चाहिए कि मैं भी कुछ बदलाव ला सकता हूं… यह सब वक्त की बात है।’

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *