Advertisement

मुखिया के ससुर व् समाजसेवी के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल हुए गण्यमान्य

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव के ससुर एवं समाजसेवी संतोष श्रीवास्तव उर्फ मुन्ना श्रीवास्तव के पिता स्व नंद किशोर श्रीवास्तव के श्राद्ध क्रम में 26 मई को कई गणमान्य शामिल हुए।

जानकारी के अनुसार स्व नंद किशोर श्रीवास्तव के श्राद्ध क्रम में गिरिडीह के पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार पांडेय, गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो, गोमियां के पूर्व विधायक सह अत्यंत पिछड़ा आयोग अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद महतो पहुंचे। गणमान्य जनों ने स्व. श्रीवास्तव के फोटो पर पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर पेटरवार प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष रानी कुमारी मुर्मू, उप मुखिया संघ अध्यक्ष राजू कुमार महतो, अरविंद कुमार मुर्मू, बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति संयोजक संतोष कुमार नायक, तेनुघाट महाविद्यालय प्राचार्य सुदामा तिवारी, रमेंद्र कुमार सिन्हा, संतोष कुमार नायक, मिथुन चंद्रवंशी, रतन कुमार सिन्हा, सुभाष कटारियार, योगेश नंदन प्रसाद, अर्जुन सिंह, पंकज कुमार सिंह, सुजय आनंद सहित कई गणमान्य श्राद्ध कार्यक्रम में उपस्थित थे।

ज्ञात हो कि मुखिया नीलम श्रीवास्तव के ससुर का देहांत बीते 15 मई को हृदय गति रुक जाने की वजह से हो गई थी। श्राद्ध कार्यक्रम मुखिया के तेनुघाट एक नंबर स्थित आवास में आयोजित किया गया था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *