Advertisement

सिटी पार्क में 93 बैच के साथियों ने मनाया वनभोज, जमकर की मस्त

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। अपने स्कूली जीवन को पुनः याद करने को लेकर बीते वर्ष की भांति इस वर्ष भी बोकारो के सेक्टर बारह के 1993 बैच के साथियों द्वारा 25 जनवरी को वनभोज का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन सिटी पार्क बोकारो में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या की उपस्थिति रही।

जानकारी देते हुए भाजपा महिला मोर्चा बोकारो नगर अध्यक्षा ममता गोस्वामी ने बताया कि 93 बैच द्वारा आयोजित वनभोज कार्यक्रम में उपस्थित साथियों ने अपने स्कूली जीवन को ताज़ा किया तथा जमकर चूहालबाजियां की। बताया कि इस अवसर पर सभी साथियों ने संगीत की धुनों पर जमकर थिरके, पुराने दिनों की यादों को ताज़ा किया। वहीं सभी ने एकसाथ स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ़ उठाया।

मौके पर वनभोज में ममता गोस्वामी, सीमा सिंह, पूजा सिंह, विनोद सिंह, वीरेंद्र कुमार, अजीत झा, भूपेश, उत्पल, मीनाक्षी, मंजू सिंह, सीमा प्रसाद, विभा, नीलिमा, राजकुमारी, रेनू, कंचन झा, रीना शर्मा, ऋतू सिंह, शिव प्रकाश, माधुरी कुमारी, मुकेश कुमार सिंह, रूमां, संजय प्रजापति, संजीव कुमार, बंटी, मनोज कुमार, प्रदीप झा, आभा कुमारी, सीमा, कल्पना ओझा, विवेक कुमार, शैलेश पांडेय, सुबीर, चुलबुल, आनंद दुबे आदि सेक्टर बारह 93 बैच के अनेक साथी शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *