प्रहरी संवाददाता/मुंबई। चेंबूर के शिल्पकार स्वर्गीय हशु आडवाणी कि 91वी जयंती वीईएस इंजीनियरिंग कॉलेज में काफी धूम-धाम से मनाई गई। जयंती के अवसर पर राज्य मंत्री चंद्रकांत पाटील सहित राज्य व संस्था से जुड़ी कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद थी। इस अवसर पर मंत्री चंद्रकांत पाटील ने कहा कि व शिक्षा वीद स्व. हशु जी के कार्यो कि जितनी भी सराहना कि जाए शायद कम होगा। आर एस एस के सिपाही रहे स्व. हशु अडवाणी ने चेंबूर को शिक्षा नगरी बना दिया।
इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे। बताया जाता है कि मनपा सदन के बाद चेंबूर के शिल्पकार व शिक्षाविद स्व. हशु अडवाणी ने महाराष्ट्र विधानसभा कि ओर रूख किया। निस्वार्थ सेवा करने वाले स्व. हशु जी को यहां भी भारी कामयाबी मिली और वे दो बार महाराष्ट्र सदन में पहुंचे तथा दोनो बार वे राज्य सरकार में मंत्री रहे।
स्व. हशु अडवाणी ने सबसे पहले चेंबूर कॉलोनी युवा मंडल का गठन किया था। इसके बाद लोग उनसे जुड़ते गये और एक के बाद एक अब करीब 27 संस्थाएं उनकी बदौलत चल रहा है। इनमें विवेकानंद एजुकेशन ट्रस्ट (वी ई एस) भी शामिल है। मौजूदा समय में इस संस्था का संचालन महेश तेजवानी के हाथों में है, व तेजी से फल फूल रहा है।
तेजवानी के नेतृत्व में यहां के जी से पी जी तक की शिक्षा दी जा रही है। उनकी इस भूमिका में संस्था के सदस्यों के साथ साथ चेंबूर के नागरिकों का भरपूर सहयोग है। तेजवानी के नेतृत्व नेत्रित्व में संस्था राज्य में होने वाली प्रवृत्र्ती आपदाओं वेत्र् दौरान सहयोग भी दिया जाता है।
हालांकि स्व. हशु जी के शुरुआत दौर से ही पदमा उत्तम वासवानी (दादी) जो बतौर शिक्षिका आई थीं। लेकिन अब वो इस संस्था की बहूमुल्य रत्न साबित हो रहीं हैं। इस अवसर पर संस्था के बी एल बुलानी, अमर असरानी, दिनेश तहलीयानी के अलावा संस्था से जुड़े सभी सदस्य शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद थे।
![]()
















Leave a Reply