Advertisement

सोनपुर रेल मंडल में चैन पुलिंग के विरुद्ध अभियान मे 9 गिरफ्तार

रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ की सकारात्मक पहल

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर रेल मंडल द्वारा यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा एवं समयपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लगातार जागरूकता एवं कार्रवाई अभियान चलाए जा रहे हैं।

इसी क्रम में बीते 28 अगस्त को रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों, यार्ड एवं ट्रेनों में आरपीएफ द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत कुल 9 आरोपियों को चैन पुलिंग जैसी अवांछित गतिविधियों से रोकते हुए गिरफ्तार किया गया। आरपीएफ की यह कार्रवाई दर्शाती है कि रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के निर्बाध संचालन को लेकर पूरी तरह सतर्क है।

इस अभियान के तहत बछवाड़ा में ट्रेन क्रमांक 03350,
सोनपुर में ट्रेन क्रमांक 11062 एवं 15909, मुजफ्फरपुर में ट्रेन क्रमांक 13211, 15211 एवं 15909,
मानसी में ट्रेन क्रमांक 12524 तथा
खगड़िया में ट्रेन क्रमांक 12553) में उपरोक्त कार्रवाई की गई।

इस अवसर पर डीआरएम कार्यालय द्वारा कहा गया कि सोनपुर रेल मंडल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे चैन पुलिंग जैसे अवैध कार्यों से दूर रहें और अपने सहयोग से रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने में भागीदार बनें। रेलवे की यह सख्त और सकारात्मक कार्रवाई न केवल अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने में सहायक होगी, बल्कि सभी यात्रियों के लिए सुरक्षित और समयपालक यात्रा सुनिश्चित करेगी।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *