Advertisement

इप्टा कलाकार व साक्षरता बीटीएम का मनाया गया 8वीं पुण्यतिथि

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड के नारायणपुर गांव मे इप्टा कलाकार व साक्षरता बीटीएम स्व. चूरमान महतो का 8वीं पुण्य तिथि मनाई गई। पुण्यतिथि समारोह की अध्यक्षता नारायणपुर पंचायत के पुर्व मुखिया भेखलाल महतो ने किया।

इस अवसर पर आयोजित पुण्यतिथि समारोह का उद्घाटन सीपीआई राज्य परिषद सदस्य कॉमरेड गणेश प्रसाद महतो ने किया। कॉ महतो तथा अन्य ने दिवंगत के चित्र पर माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर वक्ताओं द्वारा स्व. महतो की जीवनी, समाज के प्रति उनके द्वारा किये गये कामों की चर्चा की गई। दिवंगत महतो भारतीय जन नाट्य संघ नवाड़ीह के सदस्य थे। उन्होंने इप्टा के बहुत से कार्यक्रमों मे भाग लिया था।

पुण्यतिथि समारोह मे सुभद्रा कुमारी, अनंत लाल महतो, नुनूच्ंद महतो, अब्दुल कासीम अंसारी, मो. युसुफ, अमरु महतो, रोहित कुमार महतो, अन्जना कुमारी, अनिता कुमारी सहित ज्ञान विज्ञान समिति के सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *