Advertisement

आठवीं बोर्ड परीक्षा आज, अंगवाली मवि केंद्र में 325 परीक्षार्थी होंगे शामिल

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। झारखंड सरकार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के निर्देश पर 13 अप्रैल से आठवीं बोर्ड परीक्षा शुरू होने जा रही है। इसके तहत बोकारो जिले में कुल 69 परीक्षा केंद्र बनाए गये हैं। जिसमें पेटरवार प्रखंड में पांच केंद्र बनाया गया है।

जानकारी के अनुसार पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली संकुल अंतर्गत ग्यारह विद्यालय के वर्ग अष्टम के कुल 325 छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यहां पर दो पाली में परीक्षा लिया जाना है। प्रथम पाली की परीक्षा प्रातः 9.45 बजे से दोपहर 1 बजे तक एवं दूसरी पाली अपराह्न 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक ली जाएगी।

बता दें कि, अंगवाली परीक्षा केंद्र में ग्यारह विद्यालयों जिनमें उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेहरागोड़ा, खेड़ो, करनडीह, डहुआ, मध्य विद्यालय पिछरी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय चलकरी, खेतको, कुलबंधा, गाभरमोचरो, कन्या मध्य विद्यालय पिछरी एवं अंगवाली शामिल है। उक्त आशय की जानकारी संकुल केंद्राधीक्षक सह अंगवाली मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक राधेकृष्ण रजवार ने 12 अप्रैल को दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *