Advertisement

पूर्व सांसद आवासीय कार्यालय में मनायी गयी स्व. कृष्ण मुरारी पांडेय की 86वीं जयंती

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो स्थित गिरिडीह के पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय के आवासीय कार्यालय परिसर में बीते 20 अक्टूबर को पूर्व सांसद के पिता व समाजसेवी स्व. कृष्ण मुरारी पांडेय की 86वीं जयंती मनायी गयी। अध्यक्षता जगरनाथ राम व् धन्यवाद ज्ञापन दशरथ महतो ने किया।

इस अवसर पर उपस्थित तमाम राजनीतिक दलों के नेता, विभिन्न श्रमिक संगठनों के नेता से लेकर अन्य खास व आमजन भी पहुंचकर दिवंगत कृष्ण मुरारी पांडेय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित की।

इस अवसर पर दिवंगत पांडेय के ज्येष्ठ पुत्र व् पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि अपने पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए जनता की सेवा में लगातार लगा हूं। कहा कि जब तक जीवन रहेगा, जनसेवा में ही लगा रहूंगा।

इस अवसर पर भाजपा नेता मधुसूदन प्रसाद सिंह, झामुमो नेता मदन मोहन अग्रवाल, मजदूर नेता रवींद्र कुमार मिश्रा सहित रामनरेश दुबे, संत सिंह, रंधीर ठाकुर, रणविजय सिंह, दिनेश सिंह, भाई प्रमोद सिंह, बैजनाथ सिंह, अनिल गुप्ता, बृज बिहारी पांडेय, जिप सदस्य ओम प्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह, जितेंद्र दूबे, सुधीर किशन उर्फ भोलाजी, संजय प्रसाद, सुरेंद्र स्वर्णकार, राकेश वर्मा, टुनटुन तिवारी, भरत वर्मा, दिनेश यादव, अजय झा, अनिल झा, शंकर सिन्हा, नवल किशोर सिंह, शिव प्रकाश पांडेय, विनय पाठक, ललन सिंह, सचिन्दर सिंह, सुरेंद्र गिरि, श्रीकांत यादव, बंसत पाठक, ओम प्रकाश दूबे, रामू तांती, मुकेश मिश्रा, अनुरंजन झा आदि ने दिवंगत पांडेय द्वारा अपने जीवन काल में समाज व् मजदूर वर्ग के प्रति किए गये योगदानों को याद किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *