Advertisement

रानीबाग के समीप छापेमारी में 8.780 (टन) कच्चा कोयला जब्त

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक रंजय सिन्हा के आदेशानुसार 28 फरवरी को फुसरो के रानीबाग में अवैध कोयला चोरो के खिलाफ अभियान चलाया गया।

जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी सुरेश कुमार सिंह के नेतृत्व मे जिला के हद में रानीबाग फुसरो मैन रोड के समीप अवैध कोयला भंडारण के खिलाफ छापेमारी की गई। छापेमारी मे 8.780 (टन) कच्चा कोयला जब्त किया गया, जिसे जेसीबी से ट्रैक्टर मे लोड कर अमलो रेलवे साइडिंग के क्रेशर मे अनलोड किया गया।

छापेमारी दल मे बेरमो थाना के अवर निरीक्षक ननको उरांव, ओम नारायण ओझा, हवलदार रामचंद्र राम, सीआईएसएफ ढोरी बी कंपनी इंचार्ज एच. के. सिंह, क्राइम से बी. पेगु, क्यूआरटी से मंजुला कुमारी, वीणा कुमारी, राजीव दास, सीसीएल से एरिया सुरक्षा इंचार्ज शिलचंद, अनाम वारिश, मानिक दिगार, मुकेश कुमार शर्मा, रोहित बाउरी, होमगार्ड जवान जितेंद्र कुमार रजक, गुड़िया कुमारी, प्रमिला कुमारी आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *