Advertisement

जीएम ग्राउंड कथारा में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

क्षेत्र के जारंगडीह कार्यालय, रेलवे कॉलोनी विद्यालयों में ध्वजारोहण

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र मे 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। क्षेत्र के जीएम ग्राउंड, महाप्रबंधक कार्यालय, जारंगडीह परियोजना कार्यालय, आरसीएमएस क्षेत्रीय कार्यालय, कथारा कोलियरी परियोजना कार्यालय, कथारा वाशरी मेन बिल्डिंग परिसर, रेलवे कॉलोनी स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर, डीएवी सीनियर व् जूनियर विंग परिसर आदि में गणमान्य जनों द्वारा ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गयी।

जानकारी के अनुसार मुख्य आयोजन स्थल कथारा जीएम ग्राउंड में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार ने ध्वजारोहण कर उपस्थित कर्मचारियों और जनमानस को संबोधित किया। ध्वजारोहण के पश्चात उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे देश के बलिदानियों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करने का दिन है। हमें उनके आदर्शों पर चलते हुए अपने कार्य क्षेत्र में निष्ठा और कर्तव्यनिष्ठा के साथ योगदान देना चाहिए।

कहा कि क्षेत्र के जारंगडीह कोलियरी से 15 लाख टन कोयले का उत्पादन का लक्ष्य पूरी सुरक्षा के साथ करना है। आज के दिन हमें अपने राष्ट्र के प्रति समर्पित रहते हुए आगे बढ़ने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर सीसीएल द्वारा जारी पदोन्नति आदेश पत्र क्षेत्र के 18 कर्मचारियों को दिया गया।

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं जिसमें क्षेत्र के पाँच विभिन्न विद्यालयों के छात्र- छात्राओं ने भाग लिया। वहीं देशभक्ति गीत, नृत्य और नाटकों के माध्यम से देश के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त किया गया। उनकी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम व् परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों और विद्यालयों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर क्षेत्रीय कार्यालय के क्षेत्राधिकारी, कर्मचारी और उनके परिवारजन, स्थानीय रहिवासी तथा स्कूली छात्र-छात्रा बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन क्षेत्रीय अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से किया गया।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के जारंगडीह परियोजना कार्यालय और राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ क्षेत्रीय कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण किया गया। जारंगडीह परियोजना कार्यालय मे मुख्य अतिथि परियोजना पदाधिकारी प्रवीर सेनगुप्ता ने ध्वजारोहण किया। कहा कि यह दिन देश की आजादी और बलिदान की कहानी को याद करने का अवसर है। यहां परियोजना पदाधिकारी द्वारा 28 कर्मियों को प्रमोशन लेटर भी दिया गया। इसके अलावा राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ क्षेत्रीय कार्यालय प्रांगण में क्षेत्रीय सचिव वरुण कुमार सिंह ने भी ध्वजारोहण किया और सभी देशवासियों को शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि यह ऐसा त्यौहार है कि पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

यह सब भेदभाव भूलकर पूरे देशवासियों का पर्व है। मौके पर पीओ प्रवीण सेन गुप्ता, मैनेजर सुनील कुमार यादव, खगेश्वर रजक, बाल गोविंद मंडल, अशोक ओझा, जोगेंद्र सोनार, वकील अंसारी, हरेंद्र सिंह, अंजली सिंह, किशुन मंडल आदि उपस्थित थे। एक अन्य जानकारी के अनुसार कथारा वाशरी तथा रेलवे कॉलोनी स्थित प्राथमिक विद्यालय में परियोजना पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार ने तिरंगा को सलामी दी। प्राथमिक विद्यालय परिसर में पीओ ने कहा कि शिक्षक भविष्य को बेहतर ढंग से गढ़नेवाले शिल्पी होते है। इनके हांथ में बच्चों का भविष्य होता है। कहा कि यह दिवस देश को आजाद करने में अपना बलिदान देनेवाले वीर सपूतो को याद करने का दिवस है। कहा कि देश सच में तरक्की कर रहा है।

मौके पर कथारा वाशरी के प्रबंधक एस बी एन सिंह, सूर्य भूषण, मानस कुमार सिन्हा, निवारण केवट, कथारा पंचायत की मुखिया पुनम देवी, पंचायत समिति सदस्य निभा देवी, वार्ड सदस्या, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सरोज देवी, शिक्षक रामजी प्रसाद, विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी, समाजसेवी डॉ सर्जन चौधरी, सत्येंद्र कुमार दास, जगदीश भारती आदि उपस्थित थे। खास यह कि यहां भारत माता की प्रतिमूर्ति बनी नन्ही बच्ची आकर्षण का केंद्र रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *