सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। गणतंत्र दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल चिड़िया में देश की आन बान और शान का प्रतीक तिरंगा फहराया गया।
मुख्य अतिथि सेल चिड़िया महाप्रबंधक रवि रंजन ने स्कूल के प्राचार्य डॉ शिवनारायण सिंह व सेल के पदाधिकारियों के साथ ध्वाजारोहण कर झण्डे को सलामी दी। बच्चों के राष्ट्रगान एवं वंदे मातरम् के गीत की ध्वनि पर पूरा स्कूल गुञ्जायमान हो उठा। मार्च पास्ट में बच्चों की अदभुत प्रतिभा दिखी। जिसका मुआयना चिरिया अस्पताल के प्रभारी डॉ राजकुमार, डॉ शुशांत कुमार, डॉ नीतू कुमारी, चिरिया ओपी प्रभारी वाहिद अहमद, प्रबंधक यांत्रिक डी.लुहार व अन्य ने संयुक्त रूप से किया।
स्वागत गीत एवं बच्चों की बिहार, उडीसा, पंजाब एवं पश्चिम बंगाल की झांकी प्रस्तुति बेबाक एवं कबिले तारीफ रहा। मुख्य अतिथि सेल चिड़िया महाप्रबंधक रवि रंजन ने भारत की महिमा पर सारगर्भित विचार दिए। बच्चों को उन्होने भारत की संस्कृति, परंपराओं, ऐतिहासिक स्मारकों और उपलब्धियों में सर्वश्रेष्ठ बताया।
स्कूल के प्राचार्य डॉ शिवनारायण सिंह ने देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा के साथ पालन करने के लिए सबो को प्रेरित किया। साथ ही देश की अखंडता और एकता को बनाए रखने की दिशा में बच्चों को बेहतर अध्ययन करने को कहा।
इस अवसर पर छात्रा एंजेल सामन्त द्वारा हिन्दी भाषण एवं छात्रा दिव्या महतो द्वारा अंग्रेजी भाषण ने राष्ट्र प्रेम जगा दिया। पुस्तकालय कर्मी मुकेश प्रजापति के नेतृत्व में बच्चों ने तिरंगा लगा नृत्य प्रस्तुत की। कार्यक्रम में छात्रों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत, वीहू नृत्य व अन्य नृत्य ने कार्यक्रम में शमा बाँध दिया।कराटे शो, देशभक्ति व राज्यों को प्रदर्शित नृत्य से अभिभावक प्रसंचित्त हो उठे। डीएवी राष्ट्रीय खेल तीरंदाजी एवं कराटे विजेता बच्चों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया।
कार्यक्रम मे धन्यवाद ज्ञापन वरीय विज्ञान शिक्षक सुमित प्रधान द्वारा दी गई।

गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम के तहत रोली एवं तिलक लगाकर मुख्य अतिथि, आगन्तुक अभिभावक एवं सेल पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया। प्रातः कालीन बेला मे विद्यालय में प्राचार्य डॉ सिंह की अध्यक्षता में शिक्षकों ने हवन कर पूरे क्षेत्र के लिए जन कल्याण की कामना की गई। मौमिता मजुमदार द्वारा मंच संचालन किया गया। कार्यक्रम में अंजनी सिंह, अंजनी कुमार, अवधेश सिंह, आनंद चिक, राजू नेवार, देवेन्द्र यादव, एच.एल. मौर्या व अन्य कई 200 अभिभावकों के बीच उपस्थित रहे।
![]()













Leave a Reply