Advertisement

करंजिया के काटेपाड़ा में 76वां वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में जगन्नाथपुर प्रखण्ड के करंजिया पंचायत के काटेपाड़ा में 24 सितंबर को 76वां वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

वन महोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जगन्नाथपुर विधायक सह उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) सोनाराम सिंकु सम्मिलित हुए। इस अवसर पर सर्व प्रथम मुख्य अतिथि विधायक सिंकु को बुके देकर सम्मानित किया गया। विधायक ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुरुआत किया।

जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा यहां वृक्षारोपण किया गया। मौके पर जिला परिषद् अध्यक्ष लक्ष्मी सुरीन, वन प्रमंडल पदाधिकारी चाईबासा आदित्य नारायण, प्रशांत बाविस्कर, प्रखंड प्रमुख बुधराम पूर्ति, वन क्षेत्र पदाधिकारी नोवामुंडी जितेंद्र प्रसाद सिंह, प्रखंड अध्यक्ष ललित कुमार दोराईबुरु, वरिष्ठ कांग्रेसी विपिन सिंकु, करंजिया पंचायत के मुखिया जूलियस हेम्ब्रम, काटेपाड़ा मुंडा सुभाष सिंकु, जिंतू गड़ा, मुंडा सोमनाथ सिंकु एवं सैकड़ों ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *