Advertisement

सोनपुर मंडल में एक दिन में पकड़े गए 7,607 बिना टिकट यात्री

वसूले गए कुल ₹56,52,750/- जुर्माना एक दिन की अब तक की सबसे अधिक आय

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेल के हद में सोनपुर रेल मंडल ने महज एक दिन बीते 16 जून को विशाल टिकट जांच अभियान चलाया। अभियान में कुल 7,607 बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे कुल ₹56,52, 750/- का जुर्माना वसूला गया। यह राशि किसी भी एक दिन की टिकट जांच से हुई अब तक की सबसे अधिक आय है। यह पूर्व मध्य रेल के किसी भी मंडल द्वारा प्राप्त की गई सर्वकालिक उच्चतम कमाई है।

बताया जाता है कि इस अभियान में मंडल के वाणिज्यिक अधिकारियों, टिकट जांच कर्मियों एवं सहायक कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी रही। विदित हो कि, सोनपुर रेल मंडल में विंडों टिकट सेल में पैसेंजर आय में गत वर्ष मई माह से इस वर्ष मई माह तक पैसेंजर आवागमन में 37.49 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। साथ ही 46.76 प्रतिशत अधिक राजस्व की भी प्राप्ति हुई है। यह उपलब्धि न केवल यात्रियों में नियमों के पालन की भावना को मजबूत करती है, बल्कि राजस्व वृद्धि में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

यह भारतीय रेल द्वारा संचालित अनुशासित, सुरक्षित एवं जवाबदेह यात्री सेवा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विवेक भूषण सूद ने इस अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए पूरी टीम को साधुवाद दी और भविष्य में भी इसी तरह की सक्रियता और सजगता बनाए रखने का आह्वान किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *