Advertisement

उत्पाद विभाग की छापेमारी में धधकीडीह से 75 लीटर अवैध शराब व् जावा महुआ जब्त

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला उपायुक्त बिजया जाधव के निर्देशानुसार सहायक आयुक्त उत्पाद बोकारो के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक उत्पाद के पर्यवेक्षण में जिला उत्पाद बल के सहयोग से 15 अप्रैल को छापामारी की गयी। छापामारी में पेटरवार थाना क्षेत्र के हद में पिछरी दक्षिणी पंचायत के धधकीडीह, हथिया पत्थर दामोदर नदी तट अवैध शराब निर्माण स्थलों से बड़े पैमाने पर अवैध शराब तथा जाबा महुआ बरामद किया गया। जिसे वही नष्ट कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार इस दौरान टीम ने 75 लीटर चुलाई गई महुआ शराब जब्त किया, जबकि छह क्विंटल जावा महुआ को विनष्ट कर दिया गया। छापामारी के क्रम में अभियुक्त किशुन विश्वकर्मा पर उत्पाद अधिनियम की सूसंगत धाराओं के आधार पर अभियोग दर्ज किया गया है। छापामारी दल में निरीक्षक उत्पाद संजीत देव, अवर निरीक्षक सदर कृष्णा प्रजापति, दीपिका कुमारी, अवर निरीक्षक उत्पाद तेनुघाट आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *