Advertisement

मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत 72 युवाओं को मिला नियोजन पत्र

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। स्किल एक्विजिशन एंड नॉलेज अवेयरनेस फॉर लाइवलीहुड प्रमोशन परियोजना के अन्तर्गत जिला कौशल कार्यालय बोकारो द्वारा जागरूकता कैम्प का आयोजन किया गया। जागरूकता कैंप 13 फरवरी को बेरमो प्रखंड परिसर में लगाया गया।

कैंप का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी, फुसरो नगर परिषद अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, अंचलाधिकारी, नप उपाध्यक्ष छेदी नोनिया आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिसमें सभी प्रखंड के प्रशिक्षण सेवा प्रदाताओं ने हिस्सा लिया। पदाधिकारियों द्वारा 72 युवाओं को नियोजन पत्र दिया गया। वहीं कैम्प में कुल 152 छात्र-छात्राओं का निबंधन किया गया।

उल्लेखनीय हो कि, इस तरह के शिविर के आयोजन का उद्देश्य प्रखंड स्तर पर कौशल जागरूकता कार्यक्रम संचालित करना, कौशल विकास से संबंधित पहुलओं की जानकारी देने एवं आमजनों को कौशल विकास के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें इससे जोड़ना है। साथ ही छात्र-छात्राओं को शिविर में विभिन्न जॉब रोल में निबंधन करना है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *