Advertisement

बीएंडके रिजनल अस्पताल करगली में 72 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

यह रक्तदान ही नहीं जीवनदान है-चितरंजन कुमार

जीएम ने फुली ऑटोमेटिक बॉयोकेमिस्ट्री एनालाइजर व् फेको मशीन का किया उद्घाटन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत 5 सितंबर को बोकारो जिला के हद में सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के रिजनल अस्पताल करगली मे‌ रक्तदान शिविर लगाया गया। उद्घाटन क्षेत्र के महाप्रबंधक चितरंजन कुमार, क्षेत्राधिकारी एचआर विनय रंजन टुडू, क्षेत्रीय चिकित्सा प्रभारी डॉ संतोष कुमार ने फीता काटकर किया।

रक्तदान शिविर में क्षेत्र के महाप्रबंधक चितरंजन कुमार ने कहा कि शिविर में अधिक से अधिक रक्तदाता अपना रक्तदान करे। कहा कि यह रक्तदान ही नहीं जीवनदान है। इससे कई मरीजों की जान बचाई जा सकती है। शिविर में 72 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। यहां रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जीएम ने अस्पताल की लैब में फुली ऑटोमेटिक बॉयोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन और ओटी रूम में स्थापित फेको मशीन (मोतियाबिंद सर्जरी) का फीता काटकर शुभारंभ किया। कहा कि फेको मशीन का इस्तेमाल मोतियाबिंद की सर्जरी में होता है। ऑटोमेटिक बॉयोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन आने से अब एलएफटी, आरएफटी, लिपिड प्रोफाइल की जांच एक ही दिन में मिल सकेंगी।

क्षेत्रीय चिकित्सा प्रभारी डॉ संतोष कुमार ने कहा कि उक्त मशीन आंख के मोतियाबिंद को हटाने व उसकी जगह कृत्रिम लेंस लगाने में मदद करती है। इस सर्जरी में अल्ट्रासोनिक तरंगों का इस्तेमाल कर लेंस को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ा जाता है। इसके बाद लेंस के टुकड़ों को बाहर निकाल दिया जाता है। सर्जन डॉ साकेत सौरव ने कहा कि फेको मशीन के कई फायदे है। कहा कि फेको मशीन से की जाने वाली सर्जरी को फेको ऑपरेशन कहा जाता है।

मौके पर उपस्थित अस्पताल के लैब इंचार्ज नागेश्वर कुमार भारती, उमाशंकर महतो व् धनेश्वर महतो का कहना है कि फुली ऑटोमेटिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन लगने से एक साथ 40 सैंपल जांच के लिए लगाए जा सकेंगे। जिससे समय की बचत होगी। इससे रिपोर्ट जल्दी तैयार होगी। शिविर में महाप्रबंधक सह क्षेत्राधिकारी खनन के. एस. गैवाल, महाप्रबंधक सह क्षेत्राधिकारी विद्युत एवं यांत्रिक जयशंकर प्रसाद, क्षेत्रीय विक्रय प्रबंधक वी. एन. पांडेय, क्षेत्राधिकारी असैनिक सतीश सिंहा, डॉ साकेत सौरव, डॉ मुकेश रामू दास, डॉ अनुग्रह अंकित कुजूर, प्रबंधक एचआर पी एन सिंह, सीएमयू के एरिया सचिव आभाष चंद्र गांगुली आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *