डीएवी कथारा के छात्रों की सुरक्षा संबंधी कार्यक्रमों की प्रस्तुति से उपस्थित जन हथप्रभ
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के कथारा कोलियरी परियोजना में 18 दिसंबर को 68वां खान सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीएवी कथारा के छात्रों की सुरक्षा संबंधी कई कार्यक्रमों की प्रस्तुति से उपस्थित अतिथिगण सहित तमाम जन हथप्रभ रह गये।
इस अवसर पर परियोजना के खुली खदान कार्यालय परिसर में अतिथियों द्वारा कोल इंडिया कॉरपोरेट गीत व् झंडत्तोलन किया गया। अतिथियों का स्वागत डीएवी कथारा के छात्रों ने तिलक लगाकर तथा पुष्प वर्षा कर की। कार्यक्रम में बेहतर सेवा कार्य करनेवाले कामगारों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर मृत श्रमिकों की आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखा गया। साथ हीं डीएवी कथारा के एनसीसी कैडेट्स द्वारा मार्च पास्ट, स्वागत गीत, लोक नृत्य, सुरक्षा संबंधी लघु नाटक प्रस्तुत किया गया।

ज्ञात हो कि उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य खदानों में कार्यरत कर्मियों के बीच सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सुरक्षित कार्य संस्कृति को अधिक सुदृढ़ करना है। इस अवसर पर मुख्य रूप से डीजीएमएस कोडरमा के डीडीएमएस आर. एस. राव पाटील, सीसीएल मुख्यालय रांची के आईएसओ प्रबंधक रोहित कुमार चौधरी, कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक (जीएम) संजय कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
उनके साथ परियोजना पदाधिकारी रंजीत कुमार, कोलियरी प्रबंधक कृष्ण मुरारी, सेफ्टी प्रबंधक अनीस कुमार दिवाकर, परियोजना अभियंता (उत्खनन) राम शंकर, परियोजना अभियंता (विद्युत एवं यांत्रिक) कौशल कुमार, डिपु प्रबंधक अवनीश कुमार, सहायक प्रबंधक खनन) राजीव रंजन, सर्वे अधिकारी महेश कुमार महतो सहित बड़ी संख्या में परियोजना के अधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन राजीव रंजन, धन्यवाद ज्ञापन कृष्ण मुरारी तथा स्वागत भाषण परियोजना पदाधिकारी रंजीत कुमार ने किया।
खान सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम में डिप्टी डायरेक्टर जेनरल माइंस सेफ्टी (डीडीएमएस) कोडरमा रीजन आर. एस. राव पाटील, सीसीएल मुख्यालय रांची से आये बतौर पर्यवेक्षक आईएसओ प्रबंधक रोहित कुमार चौधरी, कन्वेनर सह सीसीएल कुजू क्षेत्र के करमा परियोजना के पीओ रामेश्वर मुंडा, प्रबंधक सुरेश प्रसाद, परियोजना अभियंता (उत्खनन) भक्ता राम सरदार, परियोजना अभियंता (विद्युत एवं यांत्रिक) अर्णव पॉल, वर्कमैन इंस्पेक्टर (विद्युत एवं यांत्रिक) विजय कुमार शर्मा, वर्कमैन इंस्पेक्टर (खनन) जे. के. जॉन, सर्वेयर घनश्याम कुमार, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन नेता अजय कुमार सिंह, आशीष चक्रबर्ती, सूर्यकान्त त्रिपाठी, गोपाल राम, देवाशीष आस, सुजीत मिश्रा, मो. महमूद, एम. के. गुप्ता, मथुरा सिंह यादव, गणेश राम, मो. नसीम, दशरथ यादव, राजू स्वामी, यदुनाथ गोप, राजीव पांडेय, इस्लाम अंसारी के अलावा विभिन्न मजदूर यूनियनों के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीडीएमएस कोडरमा रीजन आर. एस. राव पाटील ने कहा कि नशे में काम करने से सुरक्षा में लापरवाही होती है। खदानों में कामगारों को दो चीजों से दुर रहने की जरूरत है। पहला जानबूझकर लापरवाही तथा दूसरा सुरक्षा उपकरणो का उपयोग न करना। उन्होंने डीएवी कथारा के छात्रों द्वारा सुरक्षा संबंधी लघु नाटको में बताये गये महत्वपूर्ण बातो की सराहना की।
जीएम संजय कुमार ने कहा कि अपने अंतरमन को जगाने के लिए प्रतिवर्ष सुरक्षा सप्ताह समारोह मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों के बावजूद लगातार चार-पांच वर्षो से शून्य दुर्घटना के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कथारा कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी, मैनेजर, तथा यहां के कामगार बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि ऐसी विषम स्थिति में भी पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में कथारा कोलियरी द्वारा 9.43 लाख टन कोयला उत्पादन तथा 36 लाख क्यूबीक मीटर ओबी निस्तारण किया गया।
यह काबिले तारीफ है। यही नहीं चालू वित्तीय वर्ष में कथारा कोलियरी ने 87 प्रतिशत ग्रोथ के साथ अबतक 7.48 लाख टन कोयला उत्पादन कर लिया है। उन्होंने कहा कि जब वे यहां जीएम बनकर आये थे, तब कथारा कोलियरी में सेक्शन 22 लगा था। सभी बाधाओं को पार करते हुए आज यह परियोजना क्षेत्र का नाक बन गया है। आनेवाले समय में इसका विस्तारिकरण होगा। क्योंकि वाशरी को जिंदा रखने के लिए कथारा कोलियरी का होना बहुत हीं जरूरी है। कहा कि यहां का भविष्य स्वर्णिम है। किसी प्रकार की लापरवाही गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है, इसलिए प्रत्येक कर्मी को नियमों का पालन करते हुए सजगता के साथ कार्य करना चाहिए।
इस अवसर पर डीएवी कथारा के एनसीसी छात्रों ने सर्वप्रथम निरीक्षण टीम के पहुंचने पर मार्च पास्ट करते हुए टीम को मंच तक पहुंचाया। इसके बाद छात्रों द्वारा सुरक्षा गीत, सुरक्षा संबंधी लघु नाटक तथा बेहतरीन झारखंड की लोक संस्कृति पर आधारित गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर सबको आश्चर्यचकित कर दिया।

कार्यक्रम में स्वागत भाषण पीओ रंजीत कुमार तथा कार्य व् सुरक्षा संबंधी जानकारी प्रस्तुत करते हुए प्रबंधक कृष्ण मुरारी ने बताया कि यह कोलियरी वर्ष 1944 से संचालित है। यहां कई प्रकार की विषम परिस्थितियाँ है, बावजूद इसके दिनोदिन प्रगति के पथ पर अग्रसर है। यह सब क्षेत्र के मुखिया तथा मुख्यालय रांची के उच्च प्रबंधन के कुशल मार्गदर्शन, ट्रेड यूनियन नेताओं, जनप्रतिनिधियों व् प्रबुद्धजनों के बेहतर सहयोग तथा परियोजना के कामगारों की कड़ी मेहनत से संभव हो पा रहा है। इसके लिए सभी बधाई के पात्र है।
इस अवसर पर कोलियरी के कामगार गंगा राम, सुबीर रॉय, बासुदेव मंडल, परमजीत सिंह, डी. बी. माजी, सूर्यकान्त त्रिपाठी, मो. नसीम, गणेश राम, त्रिभुवन मंडल, लखन लाल, रमेश टुडू, शिवदत्त नोनिया, नर बहादुर, गौरी लाल, आर. बी. रॉय, कृष्ण कुमार, टूना मांझी, अनवर हुसैन, बालेश्वर महतो, राजेंद्र राम, अशोक रविदास, तुला राम, सतीश कुमार वर्णवाल आदि को उपस्थित अतिथियों द्वारा बेहतर परफॉरमेंस को लेकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के पश्चात डीडीएमएस तथा टीम कंवेनर के नेतृत्व में खदान का निरीक्षण किया गया।
![]()













Leave a Reply