एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के जारंगडीह परियोजना me 17 दिसंबर को 68वां खान सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। परियोजना के खुली खदान कार्यालय परिसर में अतिथियों द्वारा कोल इंडिया कॉरपोरेट गीत व् झंडत्तोलन किया गया। साथ हीं बेहतर सेवा कार्य करनेवाले कामगारों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर मृत श्रमिकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
ज्ञात हो कि उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य खदानों में कार्यरत कर्मियों के बीच सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सुरक्षित कार्य संस्कृति को अधिक सुदृढ़ करना है। इस अवसर पर कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक (जीएम) संजय कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ विभागाध्यक्ष सेफ्टी राज कुमार वर्णवाल, परियोजना पदाधिकारी प्रवीण कुमार सेनगुप्ता, कोलियरी प्रबंधक सुनील कुमार यादव, सेफ्टी ऑफिसर संतोष कुमार सहित बड़ी संख्या में परियोजना के अधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।

कार्यक्रम आयोजन का संचालन इनमोसा जारंगडीह शाखा अध्यक्ष व् ओभरमैन संतोष कुमार, धन्यवाद ज्ञापन सेफ्टी प्रबंधक संतोष कुमार तथा स्वागत भाषण कोलियरी प्रबंधक एस. के. यादव ने किया। खान सुरक्षा कार्यक्रम में डायरेक्टर जेनरल माइंस सेफ्टी कोडरमा रीजन के निदेशक खान सुरक्षा (डीएमएस) एन. पी. देवरी, सीसीएल मुख्यालय रांची से आये आईएसओ प्रबंधक श्याम किशोर कुमार, कन्वेनर सह बीएंडके क्षेत्र के बोकारो कोलियरी के पीओ एन.के. सिंह, प्रबंधक बी.सी. शुक्ला, परियोजना अभियंता मनोज कुमार शर्मा, वर्कमैन इंस्पेक्टर, सर्वे ऑफिसर, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ नेता वरुण कुमार सिंह, सीसीएल सेफ्टी बोर्ड सदस्य लखनलाल महतो, बालगोबिंद मंडल, सचिन कुमार, खगेश्वर रजक, अंजनी सिंह, निजाम अंसारी के अलावा विभिन्न मजदूर यूनियनों के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएमएस कोडरमा रीजन एनपी देवरी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमें खदानों में सुरक्षित कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। कहा कि खदानों में कामगारों को बिना सुरक्षा उपकरण के प्रवेश नहीं करना चाहिए, खदान की पोजीशन, हॉल रोड की स्थिति सही होना चाहिए। जीएम संजय कुमार ने कहा कि खदानों में सुरक्षा सर्वोपरि है। किसी भी प्रकार की लापरवाही गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है, इसलिए प्रत्येक कर्मी को नियमों का पालन करते हुए सजगता के साथ कार्य करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि खान सुरक्षा सप्ताह का आयोजन केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि इसे दैनिक कार्य व्यवहार में उतारना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस दौरान परियोजना पदाधिकारियों एवं सेफ्टी विशेषज्ञों ने खदानों में संभावित खतरों, उनसे बचाव के उपायों तथा सुरक्षित कार्य प्रणाली पर विस्तार से जानकारी दी। साथ हीं स्वामी विवेकानंद स्कूल की बच्चियों द्वारा रंगारंग स्वागत गीत तथा ओभरमैन मो. नौशाद, राहुल कुमार सिंह, अरुण कुमार द्वारा सुरक्षा से संबंधित लघु नाटक प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों तथा ट्रेड यूनियन प्रतिनिधियों ने लगाए गये प्रदर्शनी का अवलोकन किया। अधिकारीयों ने कर्मियों से अपील की कि वे व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से उपयोग करें और किसी भी जोखिमपूर्ण स्थिति की तुरंत सूचना प्रबंधन को दे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मियों एवं यूनियन प्रतिनिधियों ने सामूहिक रूप से शपथ ली कि वे खदानों में कार्य करते समय सुरक्षा नियमों का पूर्ण पालन करेंगे और स्वयं के साथ-साथ अपने सहकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। शपथ के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि सुरक्षित कार्यस्थल ही बेहतर उत्पादन और स्वस्थ जीवन की कुंजी है।
68वें खान सुरक्षा सप्ताह के इस आयोजन ने जरंगडीह कोलयरी में सुरक्षा के प्रति नई ऊर्जा और जागरूकता का संचार किया, जिससे भविष्य में दुर्घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षित कार्य वातावरण को बढ़ावा मिलेगा। मौके पर बेहतर कार्य करनेवाले कामगार सहित लघु नाटक कलाकारों तथा स्वामी विवेकानंद स्कूल के छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
![]()













Leave a Reply