एस. पी. सक्सेना/बोकारो। खान सुरक्षा महानिदेशालय के निर्देश पर 15 से 26 दिसंबर तक खान सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर 22 दिसंबर को बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के स्वांग गोबिंदपुर फेज दो परियोजना में खान सुरक्षा समारोह का आयोजन किया गया।
परियोजना के स्वांग जीरो प्वाइंट प्रबंधक कार्यालय परिसर में आयोजित खान सुरक्षा समारोह में मुख्य रूप से खान सुरक्षा महानिदेशालय धनबाद के उप निदेशक खान सुरक्षा (डीडीएमएस) इलेक्ट्रीक वीरेंद्र प्रताप, सीसीएल मुख्यालय रांची के आईएसओ प्रबंधक रोहित कुमार चौधरी, कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार, स्वांग गोबिंदपुर पीओ अनिल कुमार तिवारी, बतौर कंवेनर गिरिडीह क्षेत्र के कबरीबाद के परियोजना पदाधिकारी गोपाल सिंह मीणा अपनी निरीक्षण टीम के साथ शामिल हुए।
इस अवसर पर सर्वप्रथम उपस्थित उपरोक्त अधिकारियों ने झंडोत्तोलन कर दीप प्रज्जवलित किया। इसके बाद कोल इंडिया का कॉरपोरेट गीत प्रस्तुत किया गया तथा खनिक साथियों के निधन पर एक मिनट का मौन धारण किया गया। तत्पश्चात इंडियन स्कूल ऑफ लर्निंग के छात्रों ने शिक्षिका सुनीता सिंह के निर्देशन में रंगारंग नृत्य संगीत प्रस्तुत किया, वहीं स्थानीय कामगारों ने सुरक्षा संबंधी लघु नाटक की प्रस्तुति दी तथा सुरक्षा गीत गाया।
सुरक्षा समारोह को संबोधित करते हुए खान सुरक्षा उप निदेशक (इलेक्ट्रीक) वीरेंद्र प्रताप ने कहा कि मानव जीवन अनमोल है। इसलिए आप जहां भी रहे सुरक्षा के प्रति सचेत रहे। उन्होंने कहा कि खदान में कार्य करते समय सुरक्षा किट और सुरक्षा संबंधी एसओपी का पालन करें, तभी आप बेहतर कामगार बन पाएंगे।
क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार ने कहा कि प्रसिद्ध ग्रंथ गीता का वितरण कर परियोजना पदाधिकारी एके तिवारी ने एक नया अध्याय की शुरुआत की है। यह अच्छा परंपरा है। उन्होंने कहा कि गीता हमें कर्म करना सिखाता है। आप सभी इस धरा पर कर्म करने आये है। यह पुस्तक हमें कुमार्ग से सतमार्ग का रहस्य बताता है। उन्होंने कहा कि आत्मा कभी नहीं मरता है, केवल शरीर बदलता है।
इसी प्रकार खदान भी प्रतिवर्ष अपना स्वरूप बदलता रहता है। इसीलिए निरीक्षण को महत्व दिया गया है। कहा कि आप यदि सेफ्टी टॉक टुल बक्स का इस्तेमाल करते है तो आप शर्तिया सुरक्षित है। बावजूद इसके दुर्घटना आकस्मिक होता है, इसीलिए सदा सतर्क रहे। उन्होंने कहा कि पुर्व में घटित घटना हमें बचाव की सीख देता है।
प्रॉपर मेंटेनेन्स जरूरी है। कहा कि सेफ्टी की गणना फाइनेंशियल ईयर से नहीं बल्कि कैलेंडर ईयर में की जाती है। कहा कि उत्पादन में स्वांग गोबिंदपुर फेज दो परियोजना पिछले वित्तीय वर्ष से माइनस 21 प्रतिशत पीछे है, लेकिन यह शुभ संकेत है कि गोदो नाला के पानी की धार पर काबू कर लिया गया है। इसलिए यहां की खदान काफी सुरक्षित हो गयी है। उन्होंने पिछले कई वर्षो में क्षेत्र में शून्य दुर्घटना पर हर्ष व्यक्त किया और इसे मेंटेन रखने का आह्वान उपस्थित अधिकारियों तथा कामगारों से की।
इस अवसर पर बेहतर कार्य करनेवाले परियोजना के कामगार सावना महतो, इम्तियाज खान, सुरेश राम महतो, तीरथ प्रसाद, छोटेलाल पासवान, विनोद कुमार, दीपलाल महतो, जय भारती, जुगल यादव, मोती राम, मंगरा उरांव, कैला गंझु, जुगल राम, नागेश्वर यादव, मंगल हेंब्रम, मिथिलेश कुमार, कीर्ति मंडल, आर. पी. मंडल, बिंदल रविदास, रामा बेदिया, संजीव दासगुप्ता, बासुदेव महतो, छत्री लाल, शाहिद अंसारी, उदय भान सिंह, चंदेश्वर बेलदार, दिलीप कुमार तुरी, कैलाश ठाकुर, मुन्ना उरांव, मिथलेश कुमार, चरकू चौधरी, छेदी मियां, राहुल कुमार महतो, गौतम कुमार सिंह, आरती देवी,आदि।
ओमप्रकाश कमार, चमरू पासवान, रोहित कुमार प्रजापति, जुगल राम सहित चंदेश्वर बेलदार व् युसूफ को बेहतर कविता प्रस्तुत करने को लेकर अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।
मौके पर उपरोक्त के अलावा कबरीबाद के प्रबंधक आर. के. यादव, परियोजना अभियंता रमेश कुशवाहा, सुधीर कुमार सिंह, कथारा क्षेत्र के विभागाध्यक्ष सेफ्टी आर. के. वर्णवाल, विभागाध्यक्ष असैनिक संजय सिंह, विभागाध्यक्ष सुरक्षा सुनील कुमार गुप्ता, सहायक प्रबंधक असैनिक मो. फ़िरदौस, परियोजना के प्रबंधक (प्रभार) सौरभ कुमार, परियोजना अभियंता विद्युत कन्हैया कुमार, सेफ्टी प्रबंधक आलोक कुमार, वरीय प्रबंधक एचआर सविराज सिंह, सुमन कुमार, आकाश कुमार, श्रमिक नेता अंजनी त्रिपाठी, इम्तियाज खान, सीनियर ओभरमैन आरपी मंडल आदि उपस्थित थे। समारोह का संचालन व् धन्यवाद ज्ञापन संवीराज सिंह ने की।
![]()













Leave a Reply