Advertisement

कारो विस्तार माइन में 68वां वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह का आयोजन

सभी को सुरक्षा के प्रति जागरूक रहकर कार्य करने की जरूरत-डीडीएमएस

कार्य के दौरान सुरक्षा नियम का पालन जरूरी-शैलेश प्रसाद

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के कारो विस्‍तार ओपन कास्ट माइन में 19 दिसंबर को 68वां वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सर्वप्रथम अतिथियो द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। यहां सुरक्षित कोयला उत्पादन करने की शपथ ली गईं। कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों ने सुरक्षा गीतों और जागरूकता आधारित नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से सक्रिय सहभागिता निभायी, जिससे खनन कार्यों में सुरक्षा के महत्व को प्रभावी ढंग से रेखांकित किया जा सके। ट्रांस कर्मचारियों की समावेशी भागीदारी ने कार्यस्थल पर विविधता, समानता और सम्मान के प्रति कारो माइन की प्रतिबद्धता को भी उजागर किया।

कार्यक्रम के तहत निरीक्षण दल में शामिल कोडरमा रीजन के डीडीएमएस रविंद्र एस. राव पाटिल, आईएसओ सीसीएल बी पी सिंह, कन्वेयर सह पीओ एसडीओसीएम पीओ शैलेश प्रसाद सहित अन्य अधिकारी ने खदान के मेंटेनेंस वर्कशॉप और माइनिंग क्षेत्रों का निरीक्षण किया तथा सुरक्षा उपायों के प्रभावी कार्यान्वयन की सराहना की।

मौके पर मुख्य अतिथि डीडीएमएस पाटिल ने कहा कि कोयला खदानों में कार्य करते समय सुरक्षा नियमों का पालन करना है। कार्यस्थल में सुरक्षा का ध्यान रखते हुए उपलब्य सुरक्षा परिधानों एवं सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करने से दुर्घटना की संभावना कम रहती है। उन्होंने कहा कि कोयला श्रमिकों का जीवन मात्र अपने परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि राष्ट्र के लिए भी बेहद मूल्यवान है। इसलिए सुरक्षा से किसी भी अधिकारी- कर्मचारी को समझौता नहीं करना चाहिए। सभी को सुरक्षा के प्रति जागरूक रहकर कार्य करने की जरूरत है।

कन्वेयर शैलेश प्रसाद ने कहा कि पीओ सुधीर सिंहा के नेतृत्व में मैनेजर चिंतामणी मांझी के निरंतर प्रयासों से टीम सुरक्षित खदान से विकसित भारत की थीम के अनुरूप मजबूत सुरक्षा संस्कृति को बढ़ावा दे रही है। कहा कि वार्षिक उत्पादन लक्ष्य प्राप्त करना आसान नही है। पीओ सुधीर कुमार सिंहा ने कहा कि सुरक्षित कार्य शैली को अपनाते हुए चालू वित्तीय वर्ष मे 45 लाख टन कोयला उत्पादन लक्ष्य को सभी के सहयोग से प्राप्त करना है। अभी तक 17 लाख टन कोयला का उत्पादन किया गया है।

इस अवसर पर अतिथियो द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। वहीं तन्मय डे और विश्वनाथ घासी टीम द्वारा सुरक्षा पर आधारित संगीत और नाटक प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक एचआर आर पी यादव ने किया।

इस अवसर पर एरिया सेफ्टी आफिसर भविष्य भारती, एएफएम प्रशांत पियदरशीं, सेल ऑफिसर नितिश कुमार, एसडीओसीएम के मैनेजर राजीव कुमार सिंह, वर्क मैन इंस्पेक्टर माइनिंग पवन कुमार सिंह सहित पर्यावरण अधिकारी विनय अंचल, सेफ्टी आफिसर संजय सिंह सहित इनमोसा के एरिया अध्यक्ष अनिल सिंह, शाखा सचिव निरंजन सिंह, शाखा अध्यक्ष डोमन पासवान, अजीत सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, करमा तुरी, अभिमन्यु यादव आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *