बीएमएस देश का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन-बृज बिहारी शर्मा
प्रहरी संवाददाता/पेटरवार,फुसरो(बोकारो)। भारतीय मजदूर संघ का 67वां स्थापना दिवस 23 जुलाई को बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में फुसरो-चंद्रपुरा मार्ग पर स्थित ढोरी खास के सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ढोरी क्षेत्रीय कार्यालय में मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश महामंत्री बृज बिहारी शर्मा, भाजपा बोकारो जिलाध्यक्ष भरत यादव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गिरजा देवी, वरीय नेता मधुसूदन प्रसाद सिंह व विनय सिंह, बीएमएस नेता संत सिंह, उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार मिश्रा, क्षेत्रीय सचिव विनय कुमार सिंह आदि ने झंडोत्तोलन कर किया। अध्यक्षता ढोरी क्षेत्रीय अध्यक्ष कुलदीप और संचालन केंद्रीय उपाध्यक्ष रविन्द्र कमर मिश्रा ने किया।
बतौर मुख्य अतिथि भामस झारखंड प्रदेश (Jharkhand pradesh) के महामंत्री बृज बिहारी शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय मजदूर संघ भारत का सबसे बड़ा केंद्रीय श्रमिक संगठन है। इसकी स्थापना भोपाल में महान विचारक स्व. दत्तोपन्त ठेंगड़ी द्वारा प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के जन्मदिवस 23 जुलाई 1955 में की थी।
उन्होंने कहा कि भारत के अन्य श्रम संगठनों की तरह यह किसी संगठन के विभाजन के कारण नहीं बना, वरन एक विचारधारा के लोगों का सम्मिलित प्रयास का परिणाम था। ढोरी जीएम मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि बीएमएस मजदूर संगठन है, जो किसी राजनैतिक दल की श्रमिक इकाई नहीं, बल्कि मजदूरों का, मजदूरों के लिए, मजदूरों द्वारा संचालित अपने में स्वतंत्र मजदूर संगठन है।
उन्होंने कहा कि स्थापना के पश्चात द्रुत गति से उन्नति करते हुए आज यह देश में सर्वाधिक सदस्य संख्या वाला मजदूर संगठन है। उन्होंने कहा कि पूरे भारतवर्ष में 70 प्रतिशत बिजली का उत्पादन कोयला क्षेत्र से होता है।
श्रमिक नेता गिरजा शंकर पांडेय, दिलीप कुमार, आर उनेश, अरुण सिंह, संपा सिन्हा, अर्चना सिंह, सुरेंद्र कुमार सिंह, आर इग्नेश,आदि ने कहा कि कोयला मजदूर कड़ी मेहनत और मशक्कत के बाद कोयला उत्पादन करते हैं। मोदी सरकार लगातार मजदूरों पर हमला कर रही है। हर हाल में सरकार को कमर्शियल माइनिंग के नाम पर कोल ब्लॉक की नीलामी प्रक्रिया को वापस लेना होगा।
कार्यक्रम में ढोरी एरिया एसओपी प्रतुल कुमार, कार्मिक प्रबंधक सुरेश सिंह सहित धीरज पांडेय, तारकेश्वर महतो, विकास सिंह, भुनेश्वर यादव, वीरेंद्र गुप्ता, श्रीराम सिंह, सतीश चंद्रा, राज कुमार मंडल, रामेश्वर मंडल, अरविंद कुमार, भाई प्रमोद सिंह, नूनूचंद महतो, राजेश पासवान, राज कुमार ठाकुर, सरोजनी दुबे, राधा देवी, अनामिका पांडेय, ललन मल्लाह, शंकर भदानी आदि उपस्थित रहे।
पेटरवार प्रतिनिधि के अनुसार दिवंगत दतोपंत ठेंगड़ी जिन्होंने 1955 में मध्यप्रदेश राज्य की राजधानी भोपाल में भारतीय मजदूर संघ की स्थापना किया था। आज 66 वर्ष के इस अंतराल में भारत में बहुत बड़ा श्रमिक संगठन बनकर उभरा है।
आज बेरमो कोयलांचल के सीसीएल धोरी क्षेत्र अंतर्गत धोरी खास स्थित यूनियन के क्षेत्रीय कार्यालय में बीएमएस द्वारा 67वां स्थापना दिवस सादगी के साथ मनाया गया। यहां बीएमएस से संबद्ध सीसीएल सीकेएस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं सहित कई अन्य यूनियन के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply