Advertisement

करगली गेट में 65वाँ श्रीश्री रामचरितमानस पाठ महायज्ञ शुरू

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नप क्षेत्र के करगली गेट में 65वाँ श्रीश्री राम चरित मानस पाठ एवं महायज्ञ बीते 18 फरवरी को विधि विधान से संकल्प पूजन के साथ शुरू हो गया। नौ दिवसीय रामचरित मानस पाठ 28 फरवरी तक चलेगा।

यज्ञ के स्वागताध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि यह मानस महायज्ञ 65वां वर्ष में प्रवेश करने जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस महायज्ञ में कई प्रवचनकर्ता द्वारा प्रतिदिन संध्या में प्रवचन प्रस्तुत की जाएगी। नित्य दिन प्रातः 7 बजे से 12.30 बजे तक अनेक साधकों द्वारा रामचरित मानस का सामूहिक पाठ किया जाएगा।

संध्या 7 बजे से रात्रि 12 बजे तक अनेक विद्वानों का प्रवचन एवं उपदेश दिया जाएगा। उसके उपरांत दरबार में शयन, आरती व प्रसाद वितरण किया जाएगा।

सिंह ने बताया कि आगामी 28 फरवरी को प्रातः 9 बजे भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक किया जाएगा। वहीं आगामी 1 मार्च को हवन के साथ यज्ञ का समापन होगा एवं अपराह्न 4 बजे भगवान श्रीराम दरबार की शोभा यात्रा निकाली जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *